जहां भाजपा सरकार, वहां गरीबों का कल्याण : संजीव चौरसिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में तकनीक और विकास के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हुई है। विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि 2014 के बाद सरकार में बदलाव आया है, जहां गरीबों का कल्याण और...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सोच में जहां तकनीक है, वहां तरक्की है। जहां भाजपा सरकार है, वहां गरीबों का कल्याण है। शासन अब सेवा है। उक्त बातें विधायक संजीव चौरसिया ने बुधवार को भाजपा पटना ग्रामीण की आरे से सगुना मोड़ स्थित हाईटेक सभागार में विकसित भारत का अमृत काल सेवा,सुशासन,गरीब कल्याण के 11 साल होने पर आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार अब सहभागी है, सुशासन अब संस्कृति है। वर्ष 2014 से पहले हमारी सोच और आज का सोच में काफी अंतर आया है। 2014 के पहले भ्रष्टाचार, घोटाले और तुष्टिकरण की ही बात सामने आती थी।
पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त निर्णय लेने में सक्षम हो रहा है। रक्षा क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है, ये सिर्फ नारा नहीं बल्कि जमीनी सच्चाई है। विधान पार्षद की अनामिका सिंह पटेल ने कहा कि 11 साल विकास,विश्वास एवं बदलाव का रहा है। आज देश के हर नागरिक बदलते भारत को देख और अनुभव कर रहा है। मौके पर जिलाध्यक्ष राजनीश कुमार, दिलकेश कुमार, अतुल कुमार, रंजीत यादव, ब्रजेश सिंह, संजय यादव, शंकर सिंह,भाई सनोज यादव,राजेश शर्मा मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।