ऑपरेशन सिंदूर का राजनीतिक लाभ लेना उचित नहीं : राजद
राजद ने भाजपा नेताओं पर नफरती भाषा का आरोप लगाया है। प्रवक्ता एजाज अहमद ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर सवाल उठाया कि उन्होंने बिहार में टेक्सटाइल पार्क क्यों नहीं लगाया। उन्होंने कर्नल सोफिया...
Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSat, 31 May 2025 07:35 PM

राजद ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेताओं की भाषा नफरती होती है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने विभाग पर कम नफरती बयान अधिक देते हैं। उन्हें यह बताना चाहिए कि बिहार में उन्होंने टेक्सटाइल पार्क क्यों नहीं लगाया, जबकि तमिलनाडु में गिरिराज सिंह ने अपने हाथों से टेक्सटाइल पार्क लगाया। भारत का मान-सम्मान बढ़ाने में कर्नल सोफिया कुरैशी का जो योगदान रहा है, उसे भाजपा नेता क्यों अपमानित कर रहे हैं। कहा कि भाजपा ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है जो कहीं से भी उचित नहीं है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।