दहेज की खातिर नवविवाहिता की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के मधुबनी थाना क्षेत्र में दहेज के खातिर एक नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। पुलि

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के मधुबनी थाना क्षेत्र में दहेज के खातिर एक नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी पति समेत मृतका के ससुराल के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मधुबनी थाना के क्षेत्र के रिफ्यूजी की है। पुलिस को इसकी भनक शनिवार अहले सुबह लगी। जिसके बाद मधुबनी थाना में युवती की दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया। मृतका की पहचान सुमन कुमारी (24) के रूप में हुई है। मीरगंज निवासी मृतका की मां रीना देवी ने पुलिस को बताया है कि सात महीने पहले बेटी की शादी मधुबनी थाना के रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी बाबूराम गौड़ के बेटे मोहित गौड़ के साथ पूरे धूमधम से की थी।
हाल के दिनों में ससुराल वालों की ओर से कुलर, फ्रिज एवं वाशिंग मशीन आदि की डिमांड बढ़ गई थी। सुबह उन्हें बेटी की मौत की खबर मिली। उन्होंने दावा किया है कि सुमन के पति ने ससुराल के अन्य लोगों के साथ मिलकर उनकी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी है। मधुबनी थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस को आंगन में शव मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतका की मां रीना देवी के आवेदन के आलोक में दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मृतका के पति मोहित गौड़, उसके ससुर बाबूराम गौड़, सास रंजना देवी एवं ददिया सास वीणा देवी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।