इंडिया गठबंधन सरकार बनने पर बहन-बेटियों के खाते में 2500
-फोटो : 34 :पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता कांग्रेस पार्टी ने बिहार की बहनों और बेटियों के लिए ऐतिहासिक पहल की है। माई बहिन मान योजना के अंतर्गत का

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता कांग्रेस पार्टी ने बिहार की बहनों और बेटियों के लिए ऐतिहासिक पहल की है। माई बहिन मान योजना के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी की अगुवाई में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर राज्य की पात्र बहनों और बेटियों को प्रति माह ₹2500 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाएगी। यह योजना न केवल आर्थिक राहत देगी, बल्कि बिहार की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाएगी। उक्त बातें सांसद रंजीत रंजन ने मंगलवार दोपहर पूर्णिया जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही। रंजीत रंजन ने कहा जातीय सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार बिहार में 94.42 लाख परिवारों की मासिक आय ₹6000 में कम है, यानी लगभग 5 करोड़ लोग ₹40 रुपये प्रतिदिन पर गुजारा कर रहे हैं।
81.91 लाख परिवारों की आय ₹10,000 प्रति माह से कम है। केंद्र की मोदी सरकार ने महंगाई की मार से आम जन-जीवन को संकट में ला दिया है। 60-70 रु का पेट्रोल-डीजल ₹100 के पार कर दिया। 400 का गैस सिलेंडर ₹1000 से ऊपर। 60-70 का दाल-तेल ₹200 के पार हैं। मोदी ने कई राज्यों में झूठी गारंटी से सत्ता हथियाई। मगर दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश में सरकार बनने के बाद मुकर गयी। कांग्रेस की प्रतिबद्धता है। बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही माई बहिन मान योजना के तहत हर पात्र बहन और बेटी के खाते में ₹2500 प्रति माह की राशि ट्रांसफर की जाएगी। संवाददाता सम्मेलन में विधायक आफाक आलम, जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव, पूर्व विधायक जलील मस्तान, जवाहर यादव,अफरोज आलम,हलीम आलम, इमरान आलम आदि कई लोग मौजूद थे। कांग्रेस ने महिलाओं के अधिकार को दी सर्वोच्च प्राथमिकता : सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव देश की महिलाओं के अधिकार और सशक्तिकरण की सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। देश में लाडली योजना की शुरुआत सबसे पहले कांग्रेस ने की थी। दिल्ली में शीला दीक्षित सरकार ने 2008 में लाडली योजना शुरू की थी, जिसके तहत बेटी के जन्म के समय ₹36,000 और कक्षा 1 से 12 तक पढ़ाई के लिए ₹25,000 की सहायता की जाती थी। 12वीं कक्षा पूरी करने पर खाते में 1 लाख का मैच्यूरिटी अकाउंट सीधे जाता था। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने गृह लक्ष्मी योजना शुरू की, जिसके तहत हर महिला को प्रति माह ₹2000 बैंक खाते में दिया जा रहा है। इसका लाभ 1.35 करोड़ महिलाओं को मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रति माह 1500 की सहायता दी जा रही है। झारखंड की कांग्रेस गठबंधन सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को प्रति माह ₹2500 की वार्षिक सहायता देना शुरू किया है। पहले यह₹1000 थी। कांग्रेस ने इसे बढ़ाने का वादा किया था और वादा निभाया। योजना से 56.61 लाख महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।