Teen Found After Spiritual Search Inspired by Video Social Media Aids Rescue पूर्णिया से गायब किशोर कटिहार से बरामद, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsTeen Found After Spiritual Search Inspired by Video Social Media Aids Rescue

पूर्णिया से गायब किशोर कटिहार से बरामद

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। साधु- संतों के प्रवचन वाले वीडियो को देख आध्यात्मिक खोज में निकला किशोर कटिहार से

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाWed, 14 May 2025 01:55 AM
share Share
Follow Us on
पूर्णिया से गायब किशोर कटिहार से बरामद

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। साधु- संतों के प्रवचन वाले वीडियो को देख आध्यात्मिक खोज में निकला किशोर कटिहार से बरामद कर लिया है। किशोर को ढूंढ निकालने में मधुबनी थानाध्यक्ष के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ग्रुप सहायक सिद्ध हुआ। मामले में मधुबनी थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि उनके इस ग्रुप में कटिहार जिले के कई पुलिस कर्मी जुड़े हुए हैं। परिजनों की ओर से जैसे ही सूचना मिली कि किशोर का फोटो सोशल मीडिया के ग्रुप पर डाला गया। सोमवार संध्या को कटिहार जिले के डूमर में किशोर की मौजूदगी की सूचना मिली। जिसके बाद किशोर के परिजनों को इसकी जानकारी दी गई।

परिजनों ने किशोर को बरामद कर लिया। मधुबनी थाना के कोसी विहार से कक्षा नौ में पढ़ने वाला छात्र सोमवर सुबह को बिना किसी को कुछ बताए घर छोड़ कर निकल गया। घर से जाने से पहले उसने चप्पल एवं मोबाइल घर पर ही छोड़ दिया। साथ ही अपनी मां एवं दादी के नाम एक नोटशीट घर पर छोड़ दिया, जिसमें घर छोड़ने के पीछे उसने आघ्यात्मिक राह पकड़ने को कारण बताया था। परेशान परिजन मधुबनी थाना पहुंचे और थानाध्यक्ष से गुहार लगाई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।