भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित
महिषी भाजपा दक्षिणी मंडल की बैठक मां उग्रतारा मन्दिर परिसर में हुई। मंडल अध्यक्ष श्रीकृष्ण झा की अध्यक्षता में पूर्व मंडल अध्यक्ष कुमार गौरव को सम्मानित किया गया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों के...

महिषी एक संवाददाता । महिषी भाजपा दक्षिणी मंडल के कार्यकारिणी समिति सदस्यों की एक बैठक मां उग्रतारा मन्दिर परिसर में आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष श्रीकृष्ण झा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष कुमार गौरव सहित नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष को सम्मानित किया गया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी से मिले दिशा निर्देश को धरातल पर चुनाव से पूर्व उतरने की रूप रेखा तैयार करने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा किया गया। मौके पर लक्ष्मीकांत झा, दिनकर मिश्र, गरीब पंडित, चन्द्रशेखर आजाद, अजय कुमार सिंह, वीरेन्द्र कुमार सिंह, मोहन साह सहित सभी पंचायत अध्यक्ष व अन्य शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।