लापता महिला का मिला सुराग
बिहरा गांव से चार माह पूर्व लापता महिला की खोज में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के बाद उम्मीद जगी है। महिला, जो बाजार जाने के दौरान लापता हुई थी, अब गौरखपुर में होने की संभावना है। पुलिस ने मामले की जांच...
Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाSat, 31 May 2025 04:32 AM

सत्तर कटैया। बिहरा गांव से चार माह पूर्व लापता महिला का सोशल मीडिया पर किये गये एक पोस्ट के बाद बरामदगी की उम्मीद जगी है। बताया जाता है कि बिहरा गांव से भरत कामत की पत्नी बाजार जाने के क्रम में लापता हो गई थी। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट आया है। आस जगी है कि अब जल्द ही महिला घर वापस लौटेगी। कांड के अनुसंधानकर्ता पुअनि धीरेन्द्र कुमार द्वारा इस मामले में प्रयास तेज कर दिया गया है। बताया जाता है कि महिला गौरखपुर में है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।