पुत्री की शादी की चल रही थी तैयारी
पतरघट के लक्ष्मीपुर निवासी मदन कुमार सिंह की हत्या से शादी की तैयारी में मातम छा गया। मदन की पत्नी और दो पुत्रियों की शादी की तैयारी चल रही थी। मंगलवार को वह घर से निकले और बुधवार को उनका शव मिला।...

पतरघट, एक संवाददाता। पतरघट के लक्ष्मीपुर निवासी अशोक कुमार सिंह की पुत्री की शादी के लिए उनके घर शहनाई बजने की तैयारी चल रही थी। लेकिन बुधवार को उनके घर से उनका छोटा भाई मदन कुमार सिंह का अर्थी निकलते ही कोहराम मच गया। मालूम हो कि अशोक सिंह का छोटा भाई मदन कुमार सिंह मंगलवार की शाम बाइक से जम्हरा निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर घर के लोग खोजबीन करने लगे। भाई भतीजा अपने रिश्तेदारों के जम्हरा घर जाकर खोजबीन किया। लेकिन कोई पता नहीं चला। उसके बाद बाहरी रिश्तेदारों के घर पता करते रहे। बुधवार की सुबह जम्हरा काली स्थान से आगे मुख्य मार्ग से कुछ दुरी पर घनी बाबा स्थान के समीप ढ़लाई सड़क किनारे अर्धनग्न अवस्था में सर पर रड से प्रहार कर जख्मी अवस्था में शव देखा गया।
शव मिलते ही लक्ष्मीपुर घर पर मातमी सन्नाटा छा गया। जम्हरा में घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही। घटना की सूचना पर सौर बाजार थाना अध्यक्ष पुनि अजय कुमार पासवान, प्रभारी थाना अध्यक्ष पतरघट सोनू कुमार, पुअनि विकास कुमार, प्रशांत कुमार, नन्दन कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच कर छानबीन करने में जुटे रहें। उसके बाद एसडीपीओ आलोक कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर मौजूद पुलिस पदाधिकारी को हत्या की घटना का सभी बिंदुओं पर जांच करने का आवश्यक निर्देश दिया। तथा मौके पर एसएफएल टीम पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। तथा शव का कागजी प्रक्रिया करते पोस्टमार्टम में भेजा। शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम:- मृतक मदन सिंह आपस में तीन भाई में दुसरा था। मृतक का बड़ा भाई अशोक कुमार सिंह एवं छोटा भाई भुदेव सिंह सभी का संयुक्त परिवार है। मदन सिंह भाई लोगों को खेती गृहस्थी में घर पर रहकर सहयोग करता था। मदन सिंह की दो पुत्री शादी शुदा है। जो ससुराल में रहती हैं। मदन सिंह संयुक्त परिवार में अपने भाई के साथ रहता था। मदन सिंह का किसी से कोई व्यक्तिगत दुराव नहीं था। मृतक का छोटी पुत्री की शादी जम्हरा में है। मंगलवार के शाम घर से दो किलोमीटर की दुरी पर जम्हरा गया था। जहां उनका हत्या कर दिया गया। पोस्टमार्टम में शव घर पहुंचते ही परिजनों के बीच मातमी सन्नाटा छा गया। परिजनों के चित्कार से लोग अपनी आंसू नहीं रोक पा रहे थें। बड़े भाई अशोक सिंह के पास प्रखंड क्षेत्र के लोग ढ़ाढस बंधाने के लिए पहुंचते रहे। तथा दाह संस्कार में शामिल हुए। शादी की तैयारी के बीच पसरा मातम :- मृतक के बड़े भाई अशोक कुमार सिंह की पुत्री का 16 मई को सगुन, 18 मई को तिलक और 22 मई को शादी होना था। बगल के गांव कपसिया से बारात जाना था। कपसिया में लड़का पक्ष के घर भी जोड़ शोर से शादी की तैयारी चल रही थी। लक्ष्मीपुर में मृतक के दरवाजे पर टेंट पंडाल लगाया जा रहा था। मृतक मदन सिंह सहित तीनों भाई धुमधाम से शादी संपन्न कराने की तैयारी में जुटे थें। पता नहीं किसकी नजर लग गई। अधेड़ मदन सिंह का हत्या कर रंग में भंग कर दिया। हत्या की घटना के पिछे जितनी मुंह उतनी कयास लगायी जा रही हैं। मृतक के भाई सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हत्या की घटना का उदभेदन के लिए पुलिस कार्रवाई जारी :- हत्या की घटना का उदभेदन के लिए पहुंचे सौर बाजार थाना अध्यक्ष पुनि अजय कुमार पासवान ने कहा कि हत्या की घटना का सभी पहलुओं पर हर दृष्टिकोण से जांच की जा रही है। उनकी पहली प्राथमिकता है कि हत्या की घटना में संलिप्त एक भी दोषी पुलिस कार्रवाई से बच नहीं सकता हैं। और निर्दोष फंस नहीं सकता है। वहीं पतरघट प्रभारी थाना अध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया मृतक के परिजनों द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन प्राप्त होते ही रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए त्वरित कार्रवाई की जाएगी। लोगों की नजर पुलिस कार्रवाई पर टिकी हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।