कोडीनयुक्त कफ सिरप साथ एक युवक धराया
सलखुआ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर उटेशरा गांव से दिलखुश कुमार को 90 पीस प्रतिबंधित कफसीरप के साथ गिरफ्तार किया। युवक की आयु 24 वर्ष है और वह बिजली यादव का पुत्र है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसके खिलाफ...
Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाMon, 16 June 2025 02:23 AM

सलखुआ। शुक्रवार की देर रात सलखुआ थाना पुलिस ने मिली गुप्त सूचना पर उटेशरा गांव से सौ एमएल के 90 पीस यानी कुल 9 लीटर प्रतिबंधित कोडिंयुक्त कफसीरप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान उटेसरा वार्ड तीन निवासी बिजली यादव के 24 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में न्यायलय भेजा गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।