BJP Workers Protest Lathi Charge in Darbhanga Against Administration दरभंगा लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन, Samastipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsBJP Workers Protest Lathi Charge in Darbhanga Against Administration

दरभंगा लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन

रोसड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नंद चौक पर दरभंगा में भाजपा जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व महामंत्री विनोद सिंह के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरWed, 11 June 2025 12:37 AM
share Share
Follow Us on
दरभंगा लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन

रोसड़ा । मंगलवार को शहर के नंद चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीते दिनों दरभंगा में भाजपा जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं पर प्रशासन द्वारा किये गए लाठीचार्ज का प्रदर्शन कर विरोध जताया। ग्रामीण मंडल के पूर्व महामंत्री विनोद सिंह के नेतृत्व में दरभंगा प्रशासन के विरुद्ध नारे लगाए। मौके पर आहूत प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष महंत जयराम दास ने कहा कि बीते दिनों दरभंगा नगर निगम के उप महापौर द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। जिसका विरोध जता रहे हिन्दु संगठनों व भाजपा कार्यकर्ताओं पर दरभंगा प्रशासन ने बर्बरतापूर्ण तरीके से लाठीचार्ज किया, जो घोर निंदनीय है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार से दोषी पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई किये जाने की मांग की है। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दरभंगा प्रशासन का पुतला दहन भी किया। मौके पर फुचो महतो, अनिल झा, भरत पासवान, भूषण झा, सुमित झा, बैजू दास समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।