नशेबाज दूल्हे से शादी से किया इनकार,लौटी बारात
सिंघिया के एक गांव में एक दूल्हा नशे की हालत में शादी करने पहुंचा। दुल्हन ने दूल्हे की स्थिति को देख कर शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन के पिता ने बारात को लौटने का फैसला किया। 12 घंटे तक बारात...

सिंघिया । नगर पंचायत के एक गांव में नशे की हालत में शादी करने पहुंचे एक दूल्हा से लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस निर्णय में बेटी का साथ देते हुए उसके पिता ने बारात को बेरंग लौटा दिया। मामले को सुलझाने तथा शादी कर दुल्हन को साथ ले जाने की आश में 12 घंटे तक लड़की के दरवाजे पर दुल्हा के साथ बाराती रुका रहा। परन्तु लड़की के पिता उस लड़के से पुत्री की शादी करने को तैयार नहीं हुये। आखिरकार बिना दुल्हन के ही बारात वापस चली गयी। बताया गया कि सोमवार की रात शादी समारोह में रात 12 बजे लड़के के साथ बारात पहुंची।
वर माला के दौरान ही दुल्हे के क्रियाकलाप को देख लड़की पक्ष के लोग भांप गये की दूल्हा नशे में है। इसके बाद लड़की ने नशेबाज लड़के से शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद बारातियों में हड़कंप मच गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।