Fire Devastates Homes in Shivajinagar Livestock Lost and Property Destroyed आग से दो घर जलकर राख लाखो की क्षती।, Samastipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsFire Devastates Homes in Shivajinagar Livestock Lost and Property Destroyed

आग से दो घर जलकर राख लाखो की क्षती।

शिवाजीनगर के बंधार पंचायत के वार्ड 4 में शुक्रवार रात एक घर में आग लग गई, जिससे दो घर जलकर राख हो गए। आग में अनाज, बर्तन, कपड़े, फर्नीचर और एक गाय भी जल गई। पीड़ितों ने मुआवजे के लिए आवेदन दिया है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरSun, 27 April 2025 02:31 AM
share Share
Follow Us on
आग से दो घर जलकर राख लाखो  की क्षती।

शिवाजीनगर। शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत बंधार पंचायत के वार्ड 4 में शुक्रवार की रात अचानक एक घर से आग की लपट उठी। वही देखते ही देखते दो घरो को अपने आगोश में ले लिया। रात अधिक होने के कारण जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक दो घर जलकर राख हो गया। घटना में घर में रखें अनाज, बर्तन ,कपड़ा, फर्नीचर, साइकिल, सहित खाने पीने का सभी सामान जल गया। आगलगी की घटना में एक गाय भी झुलस कर दम तोड़ दी। पीड़ित रंजीत कुमार चौधरी और संजीत कुमार चौधरी ने मुआवजा के लिए शिवाजीनगर आंचल में आवेदन दिया है। आगलगी की घटना के संबंध में सीओ वीणा भारती ने कहा राजस्व कर्मचारी से जांच कराकर पीड़ित परिवार को सरकारी नियम अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।