उचक्कों ने दो महिलाओं के आभूषण उड़ाए
विभूतिपुर के सिंघियाघाट में प्रशांत किशोर की जन सभा के दौरान दो महिलाओं के 40 हजार रुपये के आभूषण चुराए गए। महिलाओं में से एक बेहोश हो गई, जिसे लोगों ने होश में लाने के लिए पानी के छींटे दिए। चोरी के...

विभूतिपुर। प्रखंड के सिंघियाघाट में प्रशांत किशोर के जन सभा में शामिल अलग-अलग गांव के दो महिलाएं का उचक्कों ने करीब 40 हजार का आभूषण उड़ा लिया। जिससे दोनों महिलाएं का रो-रोकर कर बुरा हाल हो रहा था। एक महिला तो बेहोश हो गई थी। लोगों की मदद से उसे पानी का छींटा देकर उसे होश में लाया। बेहोश महिला मुस्तफापुर वार्ड 4 निवासी शिवनारायण राय की पत्नी संगीता देवी बताई गई है। महिला ने बताया कि 5 हजार का दो चकती एवं 8 हजार का एक ढ़ोलना पहने हुए थे। जो गायब हो गया है। वहीं दूसरी महिला सिरसी वार्ड 4 निवासी श्याम यादव की पुत्री माला कुमारी ने बताया कि उसके गले से चकती एवं दो जितिया खिंच लिया गया है। जिसका कीमत करीब 22हजार होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।