Robbery in Pand Village Cash and Mobile Phones Stolen दलसिंहसराय के पांड़ में किसान के घर हजारों की चोरी, Samastipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsRobbery in Pand Village Cash and Mobile Phones Stolen

दलसिंहसराय के पांड़ में किसान के घर हजारों की चोरी

दलसिंहसराय के पांड़ गांव में रात के समय चोरों ने विष्णुदेव महतो के घर से 57 हजार रुपये और मोबाइल चुरा लिया। चोर बगलगीर सोनू कुमार के घर से भी मोबाइल ले गए। परिवार को चोरी का पता सुबह चला। पुलिस ने घटना...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरWed, 14 May 2025 11:37 PM
share Share
Follow Us on
दलसिंहसराय के पांड़ में किसान के घर हजारों की चोरी

दलसिंहसराय, निज संवाददाता। थाने के पांड़ गांव के वार्ड सात में मंगलवार की रात विष्णुदेव महतो के घर मे घुसे चोरों ने 57 हजार रुपये नकद एवं मोबाइल सेट की चोरी कर ली। वहीं बगलगीर सोनू कुमार के घर से भी मोबाइल चुरा लिया। सूचना पर बुधवार को थाने से पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना की। बताया गया है कि घर का दरवाजा खोलकर भीतर घुसे अज्ञात चोरों ने बक्सा में रखा 50 हजार एवं विष्णुदेव महतो के पुत्र विजय कुमार की जेब से 7 हजार रुपया के अलावे मोबाइल सेट चोरी कर ली एवं फरार हो गये। इसी प्रकार बगलगीर सोनू कुमार का मोबाइल सेट भी चोरों ने उड़ा लिया।

घर मे सो रहे परिजनों को रात में चोरी का पता नहीं चल सका। सुबह जगने पर घर के लोगों को चोरी होने का पता चला। इसके बाद खोजबीन के क्रम में गांव के गाछी में विष्णुदेव महतो के घर से चोरी गया काठ का बक्सा फेंका मिला। चोरी की वारदात को लेकर विष्णुदेव महतो के पुत्र विजय कुमार ने पुलिस को लिखित आवेदन दिया है। पांड़ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत में सक्रिय चोरों के आतंक से लोग परेशान हैं। किसी के दरवाजे पर से साइकिल तो किसी की मोबाइल पर अज्ञात चोर हाथ साफ कर रहे हैं। वहीं बकरी पाल रखे लोगों के यहां से चोर खस्सी उठा ले जाते हैं। लेकिन चोरी की इन घटनाओं पर लगाम नहीं लगाया जा सका है। इस बाबत थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया कि घर मे चोरी की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।