भीषण गर्मी से पशुपालक किसान परेशान
सरायरंजन प्रखंड में पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी ने लोगों और पशुपालक किसानों को परेशान कर रखा है। तेज धूप के कारण लोग घर से बाहर निकलना मुश्किल समझ रहे हैं। दुधारू पशुओं में दूध उत्पादन कम हो गया है,...
Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरMon, 2 June 2025 03:00 AM

सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों एक सप्ताह से उमस भरी भीषण गर्मी से लोग एवं पशुपालक किसान परेशान हैं। क्षेत्र में तेज धूप के कारण घर से 10 बजे में निकलना मुश्किल हो रहा है। भीषण गर्मी से परेशान लोग वृक्ष का सहारा लेकर दिन काट रहे है। वहीं पशुपालक किसानों में भी भारी परेशानी देखी जा रही है। गर्मी के कारण दुधारू पशु ने दुध देना बहुत ही कम कर दिया है। वहीं फरवरी प्लांट मक्का, सब्जी आदि की भी फसल सुखने लगे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।