ताड़ के पेड़ से गिरकर इलाज के दौरान युवक की मौत
वारिसनगर के बहादुरगंज गांव में 22 वर्षीय प्रदीप कुमार महतो, ताड़ी उतारने के दौरान पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया, लेकिन उनकी मृत्यु हो गई।...

वारिसनगर, निज संवाददाता। मथुरापुर थाना क्षेत्र के बहादुरगंज (नागरबस्ती) गांव में ताड़ी उतारने के दौरान एक युवक जख्मी हो गया। जिसकी पहचान बहादुरगंज गांव निवासी महेंद्र महतो के पुत्र प्रदीप कुमार महतो (22) के रूप में की गई। परिजनों ने उसे ईलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गया जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रदीप महतो ताड़ के पेड़ पर से ताड़ी उतार रहा था इस दौरान उसका पैर फिसल गया और नीचे जा गिरा और बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों एवं परिजनों के सहयोग से उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया था।
मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया रो-रोकर हाल बुरा बना हुआ है। मौके पर पूर्व उप सरपंच अब्दुल कलाम राजा, सुरेन्द्र साह, गुड्डू कुमार, राज कुमार महतो,पारस महतो, मो मुस्तकीम, मो जुगनू आदि मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना में लगे थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।