Advocate Tiwari Shwetketu Reappointed as Member of Bihar Legal Aid Fund Trust दूसरी बार बिहार अधिवक्ता कल्याण निधि के सदस्य बने श्वेतकेतु, Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsAdvocate Tiwari Shwetketu Reappointed as Member of Bihar Legal Aid Fund Trust

दूसरी बार बिहार अधिवक्ता कल्याण निधि के सदस्य बने श्वेतकेतु

सासाराम, निज संवाददाता। ा ा ा ाा ा ा ा ा ा ा ाा ा ा ा ा ा ा ा ाा ा ा ा ा ा ा

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामSun, 15 June 2025 07:21 PM
share Share
Follow Us on
दूसरी बार बिहार अधिवक्ता कल्याण निधि के सदस्य बने श्वेतकेतु

सासाराम, निज संवाददाता। सासाराम नगर थाना क्षेत्र के राज कॉलोनी मोहल्ला निवासी पटना न्यायालय के अधिवक्ता तिवारी श्वेतकेतु को दूसरी बार बिहार अधिवक्ता कल्याण निधि न्यास समिति का सदस्य बनाया गया है। इस संबंध में विधि विभाग ने 13 जून को अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं राज्यपाल ने भी अधिसूचना जारी की है। जिसमें कहा गया है कि तिवारी श्वेतकेतु का कार्यकाल चार वर्षों के लिए होगा। सदस्य बनने पर उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान वे अधिवक्ताओं को वित्तीय सहायता व अन्य लाभ दिलाने में हर संभव मदद करेंगें। खासकर गंभीर बीमारी, विकलांगता य मृत्यु जैसी स्थिति में कोई अधिवक्ता लाभ से वंचित नहीं होगा।

सदस्य बनाए जाने पर पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता संजय कुमार तिवारी, रजनीकांत सिंह आदि ने बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।