Fraud Case Filed Against Mother-Son Duo for Cheating 21 Lakhs and 18 Lakhs मां-बेटे पर दर्ज करायी धोखाधड़ी की प्राथमिकी, Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsFraud Case Filed Against Mother-Son Duo for Cheating 21 Lakhs and 18 Lakhs

मां-बेटे पर दर्ज करायी धोखाधड़ी की प्राथमिकी

डेहरी, एक संवाददाता।। उन्होंने उन्हें छह माह के लिए 21 लाख रुपये व 18 लाख रुपये कर्ज दिया था। गत 24 जनवरी को आरोपितों ने दो चेक दिये

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामFri, 28 March 2025 10:04 PM
share Share
Follow Us on
मां-बेटे पर दर्ज करायी धोखाधड़ी की प्राथमिकी

डेहरी, एक संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के धनटोलिया मोहल्ले के रवि कुमार ने अपने करीबी मां-बेटे पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज करायी है। बताया है कि कुंअर सुनीता सिन्हा व उनके पुत्र अजय चंद्रा निवासी करमकिला बारुण औरंगाबाद जो कि डेहरी के गांधी नगर में रहते हैं। उन्होंने उन्हें छह माह के लिए 21 लाख रुपये व 18 लाख रुपये कर्ज दिया था। गत 24 जनवरी को आरोपितों ने दो चेक दिये थे। जिसमें पंजाब नेशनल बैंक शाखा बारूण का एक चेक सुनीता सिन्हा के नाम पर 21 लाख की थी। वहीं दूसरा भारतीय स्टेट बैंक शाखा एनटीपीसी नवीनगर शाखा का 18 लाख का चेक अजय चन्द्रा द्वारा दिया गया था। रुपए की मांग करने लगे तो दोनों टाल-मटोल व गाली-गलौज करने लगे। जान मारने की धमकी दी। अपने को लोजपा औरंगाबाद का जिला प्रवक्ता बताकर धमकी दे रहे हैं। इसके बाद वकालतन नोटिस भिजवाया था। लेकिन, कोई जवाब नहीं दिया। दोनों चेक को खाते में जमा कराया तो राशि नहीं होने के कारण बाउंस हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।