तपिश के बीच बारिश की फुहारों से मौसम हुआ सुहाना
(पेज चार)र आसमान में बादल छाए रहे। साथ ही ठंडी हवा भी चलती रही। मिली जानकारी के अनुसार, डेहरी में सुबह 10 बजे से 11.15 बजे

सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गर्मी की तपिश के बीच मंगलवार को जिले की विभिन्न हिस्से में हुई बारिश की फुहार से मौसम सुहाना हो गया। हालांकि जिला मुख्यालय सासाराम में दिन के लगभग 12 बजे व शाम चार बजे के बाद बरसात हुई। लेकिन, जिले की विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश का असर तापमान पर पड़ा। जून माह की शुरूआत के साथ ही शहर का पारा 40 डिग्री के उपर रह रहा था। ऐसे में मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो आम दिनों की अपेक्षा लगभग 10 डिग्री कम था। तापमान में कमी आने से लोगों ने राहत की सांस ली।
वहीं दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। साथ ही ठंडी हवा भी चलती रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।