श्री राधा कृष्ण गोयनका कॉलेज के 75 साल पूरे होने पर होगा 11 को खेल महोत्सव
सीतामढ़ी। राधाकृष्ण गोयनका कॉलेज के 75 वी वर्षगांठ पूरे होने पर 11 को खेल
सीतामढ़ी। राधाकृष्ण गोयनका कॉलेज के 75 वीं वर्षगांठ पूरे होने पर 11 को खेल महोत्सव का आयोजन किया जायेगा।यह खेल एक सप्ताह तक चलेगा इसे लेकर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, कला संस्कृति मंत्री मोतीलाल प्रसाद ,उच्च शिक्षा विभाग निदेशक, बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव, कुलानुशासक ,परीक्षा नियंत्रक, विश्विद्यालय खेल टीम के सभी पदाधिकारियों के साथ साथ जिले के भी पदाधिकारियों को भी निमंत्रण दिया गया है। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं को प्रतिभागी,कार्यकर्ता और दर्शक के रूप में कॉलेज में उपस्थित होना है।प्राचार्य तरुणेश्वर प्रसाद सिंहने बताया कि खेल उत्सव की प्रतियोगिताएं में क्रिकेट, फुट बॉल, कबड्डी, बैड मिनटन एवं दौड़ 100, 200 एंव 400 मिटर का आयोजन किया गया है।
इस कार्यक्रम में जिले के सभी महाविद्यालय के प्राचार्य, खेल टीम और खिलाड़ी भाग लेंगे। उक्त जानकारी खेल सचिव आनंद बिहारी सिंह ने दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।