Empowerment of Women Ayush Jeevika Organizes Dialogue in Sitamarhi महिला संवाद में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग, Sitamarhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsEmpowerment of Women Ayush Jeevika Organizes Dialogue in Sitamarhi

महिला संवाद में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग

सीतामढ़ी के पुपरी प्रखंड में आयुष जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा महिला संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें 207 महिलाओं ने भाग लिया। बीडीओ सुगंध सौरभ ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीTue, 20 May 2025 07:23 PM
share Share
Follow Us on
महिला संवाद में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग

सीतामढ़ी। जिले के पुपरी प्रखंड के झझीहट पंचायत स्थित आयुष जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा महिला संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें 207 महिलाओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। पुपरी के बीडीओ सुगंध सौरभ ने महिलाओं की समस्याओं को सुना तथा समाधान का भरोसा दिलाया। मुख्यत: सामुदायिक पुस्तकालय,स्ट्रीट लाईट, सड़क निर्माण व अन्य मांगें रखी।आंगनबाड़ी केंद्र की मांग, सामुदायिक भवन, सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट लगाने आदि की मांग की गई। जीविका के जिला प्रबंधक संचार अभिषेक कुमार ने बताया कि जिले में 18 अप्रैल से सभी 17 प्रखंडों में महिला संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ था। अब तक कुल 1323 ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया चुका है, जिसमें अभी तक 2 लाख 24 हजार से अधिक महिलाए भाग ले चुकी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।