Severe Heatwave Hits Sitamarhi Temperature Soars to 40 C Relief Expected by June 22 उमसभरी गर्मी में झुलस रहे लोग, अभी 20 तक नहीं मिलेगी राहत, Sitamarhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsSevere Heatwave Hits Sitamarhi Temperature Soars to 40 C Relief Expected by June 22

उमसभरी गर्मी में झुलस रहे लोग, अभी 20 तक नहीं मिलेगी राहत

सीतामढ़ी में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, लेकिन महसूस 48 डिग्री हो रहा है। रात को भी राहत नहीं है। 22 जून को मॉनसून आने की उम्मीद है। लोगों को सलाह दी...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीSun, 15 June 2025 02:08 AM
share Share
Follow Us on
उमसभरी गर्मी में झुलस रहे लोग, अभी 20 तक नहीं मिलेगी राहत

सीतामढ़ी। जिला कई दिनों से भीषण गर्मी के चपेट में है। जिले का तापमान भले ही 40 डिग्री सेल्सियस हो लेकिन 48 डिग्री सेल्सियस का अहसास किया जा रहा है। रात को भी लोगों को गर्मी व तपिश से राहत नहीं मिल रही है। गर्मी का आलम यह है कि जेठ जैसी प्रचंड गर्मी की झलक अषाढ़ में भी दिख रही है। शनिवार को सूरज की तपिश और 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवा का असर रहा। दिन का अधितम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार 22 जून से मॉनसून के आगमन का पूर्वानुमान है।

इस बीच हवा में नमी कम रहेगी। रात में गर्म हवा चलने की आसार है। जिससे लोगो को बेचैनी महसूस होगी। रात में गला सूखेगा। बार-बार प्यास लगेगी। 22 जून तक राहत नहीं : कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय सह प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि तापमान बढ़ने से जिला में लू की स्थिति बनी हुई है। 22 जून तक उष्ण लहर चलने के आसार है। वहीं अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की आशंका है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सावधानी एकमात्र सुरक्षा : डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि लोगों को घर से निकलना जरूरी हो तभी निकले। निकलने के समय पूरे बदन ढकने वाली कपड़ा पहन कर निकले। बाहर का कुछ भी नहीं खाएं, पानी खूब पिए। धूप में निकलने पर टोपी, गमछा या छाते का इस्तेमाल जरूर करें। चाय, कॉफी का इस्तेमाल नहीं करें। पेय पदार्थो का सेवन कर रहे लोग : गर्मी बढ़ने के बाद ठंडे पेय पदार्थों की डिमांड बढ़ गई है। गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थो का सेवन ज्यादा कर रहे है। आम का पन्ना, बेल का शरबत, लस्सी, नारियल पानी की बिक्री बढ़ गई है। देर शाम तक रहता असर गर्मी का इस साल विचित्र रूप दिख रहा है। तीखी गर्मी के कारण रात भी बेचैन कर रही है। शाम छह बजे तक गर्म हवा के कारण तपिश का असर दिख रहा है। शनिवार को देर शाम सात बजे तक शहर उबलता हुआ महसूस हुआ। कही भी राहत नहीं है। मौसम विभाग ने रविवार को भी रात गर्म रहने का अर्लट जारी किया है। वैज्ञानिक डॉ. रामईश्वर प्रसाद ने अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना व्यक्त किया है। चेतावनी व सावधानी मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है। 22 जून से मॉनसून आने की पूर्वानुमान के साथ लोगों से सावधानियां बरतने की अपील की गई है। बताया गया है कि मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। वज्रपात के समय बिजली, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को विद्युत स्रोत से अलग कर दें। बिजली चमकने व गरज सुनाई पड़ने पर खुले स्थानों नहीं जाए व रहे। पक्के भवनों में शरण लेनी चाहिए। अलग-थलग पेड़ों के नीचे आश्रय नहीं लेना चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।