बच्ची के साथ रेप की घटना से इंसानियत शर्मसार : कांग्रेस
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।अर में सड़क पर उतरे कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। मुजफ्फरपुर रेप कांड के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दो आदि रोष पूर्ण नारे भी लगाए गए। सभा को संबोधित करते...

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में सड़क पर उतरे कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। मुजफ्फरपुर रेप कांड के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दो आदि रोष पूर्ण नारे भी लगाए गए। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि मुजफ्फरपुर में 9 वर्षीय दलित बच्ची के साथ रेप की घटना ने इंसानियत को शर्मसार किया है। कांग्रेस पार्टी के दबाव के बाद पीड़िता को पटना रेफर किया गया। पटना एम्स में डॉक्टरों ने छुट्टी का हवाला व मल्टीपल डिपार्टमेंट के एक साथ इलाज कराने की जरूरत बताते हुए पीड़िता को भर्ती करने से इंकार कर दिया।
पीएमसीएच में चार घंटे तक एम्बुलेंस में पीड़िता तड़पती रही, कई विभागों में पीड़िता को अस्पताल प्रशासन दौड़ाते रहा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम व महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरवत जहां फातमा के जोरदार विरोध के बाद इलाज शुरू हुआ। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष इंदू देवी ने कहा कि यह पूरा मामला आपराधिक लापरवाही का है। इसमें रेप पीड़िता की हत्यारी पूरी सरकार है। उन्होंने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। एनएसयूआई की प्रदेश उपाध्यक्ष भाग्य भारती, कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि डॉ. के. एहतेशाम अहमद, अशोक कुमार, जफर अहमद, अशोक सिंह, मेराज अहमद, जमशेद अली, आसिफ अली, गुफरान अहमद, अमित कुशवाहा, शहबाज अख्तर, अलाउद्दीन अहमद, संजय कुमार व अनूप यादव आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।