दो परिवारों के बीच मारपीट की घटना में पांच लोग घायल
सिसवन के पुरब पट्टी में दो परिवारों के बीच विवाद में मारपीट हुई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। घायलों में सुकठ राम की पत्नी, उसका पुत्र और बहु, तथा शंकर राम और नवीन कुमार के पुत्र शामिल हैं। सभी का इलाज...
Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानWed, 18 June 2025 02:28 PM

सिसवन। थाना क्षेत्र के स्थानीय सिसवन पुरब पट्टी में दो परिवारों के बीच आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी सुकठ राम की पत्नी कलावती देवी, उसका पुत्र अमरनाथ राम व अमरनाथ की पत्नी लक्ष्मी देवी के अलावा शंकर राम का पुत्र प्रशांत कुमार राम व नवीन कुमार राम शामिल है। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।