PM Modi and CM Nitish Kumar s Upcoming Rally on June 20 in Siwan NDA Leaders Prepare पीएम मोदी ने देश ही नहीं, विदेशों में भी देश का मान-सम्मान बढ़ाया : ललन सिंह, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsPM Modi and CM Nitish Kumar s Upcoming Rally on June 20 in Siwan NDA Leaders Prepare

पीएम मोदी ने देश ही नहीं, विदेशों में भी देश का मान-सम्मान बढ़ाया : ललन सिंह

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। बाइक से गिरकर युवक घायल बाइक से गिरकर युवक घायल बाइक से गिरकर युवक घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानWed, 18 June 2025 02:21 PM
share Share
Follow Us on
पीएम मोदी ने देश ही नहीं, विदेशों में भी देश का मान-सम्मान बढ़ाया : ललन सिंह

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के एक मैरेज हॉल में आगामी 20 जून को पीएम मोदी व सीएम नीतीश कुमार की जनसभा सह रैली की तैयारी व समीक्षा को लेकर एनडीए के घटक दलों की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में बड़ी संख्या में एनडीए के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने देश नहीं विदेशों में भी देश का मान-सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज दिया। 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था दसवें स्थान पर थीं। 11 साल में पीएम ने अर्थव्यवस्था को चौथे स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया।

2027 में भारत सरकार का लक्ष्य है कि देश की अर्थव्यवस्था तीसरे स्थान पर रहे। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में देश निर्मित हथियारों का उपयोग किया गया। आज हमारा मिसाइल खरीदने विदेश से लोग आ रहे हैं। यह आत्मनिर्भर भारत है और यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। पिछली बार ताज होटल पर हमला हुआ तो तत्कालीन गृह मंत्री शिवराज सिंह की कांग्रेस ने बलि चढ़ा दी थी। देश के बाहर रोना रोने लगे की पाकिस्तान ने हमला कर दिया, लेकिन आज पीएम मोदी आतंकियों को रोने पर मजबूर कर देते हैं। समता पार्टी निर्माण की चर्चा करते हुए केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि तब सीवान आने पर उस आतंक के राज में टेंट-समियाना देने के लिए कोई तैयार नहीं था। आज बिहार में डबल इंजन की सरकार है। लोगों का उत्साह देखने से पता चला कि कार्यक्रम कैसा होने वाला है।बैठक की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी व संचालन जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह ने की। बैठक को लोजपा प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, देवेशकांत सिंह, पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर, पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा व जदयू नेता अजय सिंह आदि ने संबोधित किया। पीएम का कार्यक्रम पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा : मंगल पांडेय बिहार सरकार के स्वास्थ्य सह विधि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि पीएम मोदी के 20 जून को होने वाले कार्यक्रम के सिलसिले में जिले के हर गांव में जा रहे हैं। हर जगह गाजे बजे के साथ नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का निमंत्रण देने जा रहे हैं। हर गांव में लोग बोल रहे कि चलो जसौली-चलो जसौली। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पचरुखी के जसौली में पीएम के पिछले सभी कार्यक्रमों में सबसे ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए एनडीए के सभी कार्यकर्ता-नेता मेहनत कर रहे हैं। विश्वास है कि पीएम का यह कार्यक्रम पिछले सारे कार्यक्रमों का रिकॉर्ड तोड़ देगा। सारण की जनता पीएम को ऑपरेशन सिंदूर के लिए धन्यवाद देने आ रही है। सीवान की जनता इस कार्यक्रम को एक उत्साह, एक पर्व की तरह मना रही है। मंत्री ने कहा कि एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है कि ताकत व क्षमता लगाकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। पीएम का आगमन बिहार के लिए लाएगा खुशहाली : दिलीप जायसवाल एनडीए कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि पीएम मोदी 20 जून को सीवान आ रहे हैं। नये भारत के निर्माणकर्ता नरेन्द्र मोदी 11 वर्ष में 52 वीं बार बिहार आ रहे है जो बिहार के प्रति उनके विशेष आकर्षण व लगाव को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जब भी बिहार आते हैं, बड़ी सौगात देंते हैं। इस बार भी मोदी के द्वारा 9500 करोड़ की योजना बिहार को मिलेगी। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट देंगे जिससे कई जिले को फायदा होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 9 महीने मे पीएम मोदी 6 ठीं बार बिहार आ रहे हैं। इन 9 महिने के बीच पीएम मोदी दरभंगा,जमुई, भागलपुर, झंझारपुर, विक्रमगंज व अब सीवान आ रहे है। इसमें सीवान, सारण व गोपालगंज के लोग विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय व नये भारत के निर्माणकर्ता के स्वागत के लिए पलके बिछायें बैठे हैं। सीवान का कार्यक्रम मिथिला के रिकॉर्ड को तोड़ने वाला : संजय झा बैठक को संबोधित करते हुए जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि पीएम का बिहार में पिछला कार्यक्रम मिथिला की धरती पर हुआ था। मिथिला के इतिहास में इतना बड़ा कार्यक्रम नहीं देखा। उन्होंने कहा कि सीवान आने पर यहां के कार्यकर्ताओं को देखकर लग रहा कि यहां का कार्यक्रम मिथिला के कार्यक्रम का रिकॉर्ड तोड़ने वाला है। सीवान का कार्यक्रम पूरी दुनिया देखेगी। उन्होंने कहा कि एनडीए के सरकार के पहले बिहार में जंगल राज की सरकार थी। कानून - व्यवस्था चौपट थी। बिहारी कहलाना अपने आप में शर्म की बात थी। कानून व्यवस्था कुछ नहीं था, सड़कें नहीं थी। बिहार गड्ढा था, राशन-पानी नहीं था। लोगों के जीवन में कई कठिनाइयां थीं। बिहार की जनता ने उस जंगल राज को उखाड़ फेंकने का काम किया और बिहार में स्वर्ण युग का उदय हुआ। कानून कर व्यवस्था हुई, नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहारी का देश ही नहीं विदेशों में भी सम्मान बढ़ा, कानून का राज कायम हुआ। ऑपरेशन सिंदूर के बाद जापान गया तो देखा कि लोगों में पीएम के प्रति भारत के प्रति एक अलग सम्मान है। देश नहीं विदेशों में भी पीएम ने परचम लहराया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।