हल्की बूंदाबांदी के बाद उमस भरी गर्मी में 5 सौ मरीज पहुंचे ओपीडी
सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रहे हैं। हालांकि बच्चों में इसके लिए जागरूकता देखने को मिल रही है। प्रखंड के बीआरसी मध्य विद्यालय के हेडमास्टर शिव वचन यादव और संतोष यादव बच्चों को पर्यावरण को सुरक्षित...

सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में बुधवार को हल्की बूंदाबांदी के बाद भीषण गर्मी में लोगों पूरे दिन बेहाल रहे। सर्दी- खंसी ओर बुखार के मरीज भी बढ़ गए हैं। करीब 5 सौ मरीज बुधवार को ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे । दोपहर 12 बजे बाद से सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। शहरवासी गर्मी से बचने के लिए ठंडे पेय पदार्थ का सेवन कर रहे हैं। घरों से निकलने वाले लोग भी सड़क पर चलते समय गर्मी से बचने के लिए छाता, गमछा और अपने आप को सूती कपड़े से ढक कर निकल रहे हैं। नौतपा के चौथे दिन तापमान में गिरावट आई है, लेकिन बढ़ती उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए है।
शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए थे। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में भी इजाफा होना शुरू हो गया। वहीं दोपहर में कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद से उमस और गर्मी और लोगों को परेशान करने लगी। मौसम विभाग द्वारा जिले में 31 मई तक आंधी-बारिश की संभावना बने रहने की उम्मीद जताई गई है। बताते चलें कि बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 37 डिग्री वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गर्म हवा और बढ़ी आर्द्रता के चलते उमस ने लोगों को पसीने से किया तरबतर गर्म हवा और बढ़ी आर्द्रता के चलते उमस ने लोगों को पसीने से तरबतर कर दिया। घरों में कूलर पंखों से भी गर्म हवा दे रहे है। लोग जरूरी कार्य पर ही घरों से निकल रहे। दिन के साथ-साथ रातें भी तप रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में गर्मी का असर बना रहेगा, लेकिन 29 से 31 मई के बीच प्री-मानसूनी बारिश की संभावना जताई गई है। इधर गर्मी बढ़ने से शहर में जूस के दुकानदारों ने बताया कि कोचिंग इलाकों में तेज गर्मी और उमस के चलते दोपहर के समय रौनक खत्म हो जाती है। कोचिंग पढ़ने आए हुए बच्चे भी सुबह और शाम को ही जूस पीने आ रहे हैं दोपहर के समय सन्नाटा रहता है। तेज गर्मी के चलते धंधा भी कम चल रहा है। गर्मी का स्वास्थ्य पर दिख रहा प्रभाव, ओपीडी में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी इधर गर्मी बढ़ने से सदर अस्पताल के ओपीडी में मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। बुधवार को सर्दी, बुखार, खांसी, पेट आदि रोगों के करीब 500 से अधिक मरीजों में अपना पंजीकरण कराया। साथ ही चिकित्सकों से दिखाकर जरूरी दवाओं के साथ उचित परामर्श लिया। गौर करने वाली बात है कि उमस और गर्मी के साथ तापमान नीचे और उपर होने से शरीर पर प्रतिकूल असर पर पड़ रहा है। इससे कई प्रकार की बीमारियों के चपेट में लोग आ रहे हैं। बता दें कि अत्यधिक गर्मी और उमस के कारण लोगों को हीटस्ट्रोक और निर्जलीकरण आदि बीमारियों हो सकती है। इसके लिए सतर्कता जरूरी है। गर्मी से बचाव के लिए ये करें उपाय अपने आप को हाइड्रेटेड रखें और खूब पानी पिएं। अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए हल्के कपड़े पहनें। सूर्य के सीधे संपर्क में आने से बचें और छाया में रहें। धूप में बाहर जाने से बचें, खासकर दोपहर के समय। यदि आपको हीटस्ट्रोक के लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।