Summer Camp in Siwan Students Learn Math through Fun Activities समर कैम्प में खेल-खेल में बच्चे कर रहे पढ़ाई, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsSummer Camp in Siwan Students Learn Math through Fun Activities

समर कैम्प में खेल-खेल में बच्चे कर रहे पढ़ाई

गर्मी की छुट्टी में आयोजित समर कैम्प में बच्चे खेल-खेल में गणित पढ़ाई कर रहे हैं। नेहरू युवा केन्द्र सीवान द्वारा तीन स्वयं सेवकों का चयन किया गया है। पहले दिन 51 बच्चे शामिल हुए, और यह संख्या बढ़कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानMon, 9 June 2025 03:05 PM
share Share
Follow Us on
समर कैम्प में खेल-खेल में बच्चे कर रहे पढ़ाई

जामो, एक संवाददाता। गर्मी की छुट्टी में आयोजित समर कैम्प में बच्चे खेल-खेल में पढ़ाई कर आनंदित हो रहे हैं। इसके लिए नेहरू युवा केन्द्र सीवान द्वारा तीन स्वयं सेवकों का चयन किया गया है। जिले में दो जून से समर कैम्प का आयोजन स्वयं सेवक कर रहे हैं। इससे पहले डायट सीवान में तीनों स्वयं सेवकों को प्रशिक्षण दिया गया था। गोरेयाकोठी प्रखंड से लद्धी बाजार निवासी प्रमोद कुमार साहवाल, बड़हरिया प्रखंड से रमेश कुमार दास व गुठनी प्रखंड निवासी अभिषेक कुमार बच्चों को पढ़ा रहे हैं। प्रशिक्षक प्रमोद कुमार साहवाल ने बताया कि जब हम तीनों का चयन समर कैम्प के लिए किया गया तो बहुत खुशी हुई।

गर्मी की छुट्टी में बच्चों को गणित खेल-खेल में पढ़ाना-सीखाना बहुत रोमान्चकारी लगता है। बच्चे मन लगा कर पढ़ रहे हैं। दूसरे बच्चों को भी खुद बुला कर ला रहे हैं। समर कैम्प में लद्धी में पहले दिन 51 बच्चे पहुंचे, वहीं दूसरे दिन 84, तीसरे दिन 98 बच्चे, चौथे दिन 80 बच्चे, पांचवें दिन ये संख्या 91रही जबकि छठें दिन यह संख्या 101 रही। प्रशिक्षण के दौरान पांच व छह क्लास के गणित में कमजोर बच्चों को जोड़ घटाव सिखाना था। समर कैम्प में निशुल्क पढ़ाई हो रही है। इसमें कक्षा एक से सात तक बच्चे शामिल हो रहे हैं। यह समर कैम्प 20 जून तक संचालित होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।