पानी की किल्लत से लोग परेशान।
बसन्तपुर में पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं। नवगठित नगर पंचायत और गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। नल जल और निजी समरसेबल ही एकमात्र सहारे हैं, लेकिन पानी की बर्बादी लगातार हो रही है।...
Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSat, 31 May 2025 07:41 PM

बसन्तपुर। प्रखंड में पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं नवगठित नगर पंचायत सहित प्रखंड के गांव क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। एकमात्र सहारा नल जल और निजी समरसेबल रह गए हैं। ऐसी परिस्थिति में लोगों को पानी की महत्ता समझ में आ रही है। लेकिन इसके बाद भी पानी की बर्बादी की जा रही है। सबसे अधिक दुरुपयोग नल जल का हो रहा है। क्षेत्र में पानी सप्लाई की व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।