Women Excited for PM Modi s Visit in Siwan Invitations Distributed महिलाएं भी घर- घर जाकर बांट रहीं निमंत्रण , Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsWomen Excited for PM Modi s Visit in Siwan Invitations Distributed

महिलाएं भी घर- घर जाकर बांट रहीं निमंत्रण

सीवान में पीएम मोदी की सभा में महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रदेश महिला मोर्चा की मंत्री चांदनी पांडेय ने गांवों में निमंत्रण पत्र बांटे। उन्होंने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और प्रदेश...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानWed, 18 June 2025 02:11 PM
share Share
Follow Us on
महिलाएं भी घर- घर जाकर बांट रहीं निमंत्रण

सीवान। पीएम मोदी की सभा में आने को लेकर महिलाओं में भी भारी उत्साह है। भारी संख्या में महिलाओं को निमंत्रण भी दिया गया है। प्रदेश महिला मोर्चा की मंत्री व प्रभारी सीवान, सारण महिला मोर्चा चांदनी पांडेय ने गांवों में जाकर लोगों के बीच निमंत्रण पत्र बांटा। उन्होंने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का आगमन होने पर पुलिस लाइन व कार्यक्रम स्थल पर स्वागत भी किया। उनका कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी के जसौली गांव में आने को लेकर बड़ा ही उत्साह महिलाओं में देखा जा रहा है। आधी आबादी उनके काम से खुश है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।