बिहार: भोजपुर के कुख्यात फौजी की सारण में गोली मारकर हत्या
बिहार में भोजपुर के बड़हरा के लौहर फरना गांव निवासी कुख्यात शंकर सिंह उर्फ़ फौजी की गोली मार हत्या कर दी गयी है। बताया जाता है कि गोली मारने के बाद कुल्हाड़ी से शव पर वार किया गया है। सारण के रिविलगंज...
आरा। हिन्दुस्तान टीम Sun, 14 April 2019 08:58 AM

बिहार में भोजपुर के बड़हरा के लौहर फरना गांव निवासी कुख्यात शंकर सिंह उर्फ़ फौजी की गोली मार हत्या कर दी गयी है। बताया जाता है कि गोली मारने के बाद कुल्हाड़ी से शव पर वार किया गया है। सारण के रिविलगंज थाना क्षेत्र के दारोगा राय के डेरा के पास दियारा इलाके में घटना को अंजाम दिया गया। शंकर सिंह उर्फ फौजी पर कई मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि वह फौज से एके 47 सहित अन्य आधुनिक हथियार लेकर भाग गया था। उसने कई वर्षों से अपना ठिकाना पटना के मनेर दियारा इलाका में बना रखा था। घटना की सूचना पाकर भोजपुर व सारण पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी है। सारण पुलिस छपरा में शव का पोस्टमार्टम कराएगी।
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।