गौतम बुद्ध की मनाई गई जयंती
रतनपुर, एक संवाददाता। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गौतम बुद्ध की जयंती धूमधाम से

रतनपुर, एक संवाददाता। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गौतम बुद्ध की जयंती धूमधाम से मनाई गई। भगवानपुर पंचायत के समदा शिवनगर स्थित एक स्कूल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामचंद्र बौद्ध ने कहा कि बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध की जयंती बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाई जाती है। गौतम बुद्ध ने वैशाख पूर्णिमा के दिन जन्म लिया था। उन्होंने अपना उपदेश दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाया। उनके उपदेशों पर आधारित जीवन जीने वाले बौद्ध कहलाए। बौद्ध धर्म का दक्षिण और पूर्वी एशिया में बहुत प्रसार हुआ। चीन, वियतनाम, कंबोडिया, म्यांमार, थाईलैंड, जापान जैसे देशों में बड़ी संख्या में बौद्ध मतावलंबी हैं।
इस मौके पर रामलखन भारती, जवाहर ऋषिदेव, अभिषेक आनंद बौद्ध ,शैलेंद्र प्रसाद यादव, अरविंद कुमार आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।