Congress Workers Hold Mai-Bahin Samman Samvad Program in Surajapur Haat माई-बहिन सम्मान संवाद कार्यक्रम का आयोजन, Supaul Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsCongress Workers Hold Mai-Bahin Samman Samvad Program in Surajapur Haat

माई-बहिन सम्मान संवाद कार्यक्रम का आयोजन

प्रतापगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माई-बहिन सम्मान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेत्री ज्योति खन्ना ने महिलाओं को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष सूर्यनारायण...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलTue, 17 June 2025 05:13 AM
share Share
Follow Us on
माई-बहिन सम्मान संवाद कार्यक्रम का आयोजन

प्रतापगंज,निजप्रतिनिधि सुरजापुर हाट परिसर में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माई-बहिन सम्मान संवाद कार्यक्रम किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सन्हिा ने की। इसमें हिमाचल प्रदेश से आई कांग्रेस नेत्री व पर्यवेक्षक ज्योति खन्ना, उत्तर प्रदेश से आए पर्यवेक्षक जितेश मश्रिा, जिलाध्यक्ष सूर्यनारायण मेहता, सुपौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मन्नित रहमानी, यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अमरजीत चौधरी मौजूद रहे। मौके पर ज्योति खन्ना ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। वहां महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जा रहे हैं। यह वादा राहुल गांधी ने किया था। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो हर महिला को 2500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।

जिलाध्यक्ष सूर्यनारायण मेहता ने कहा कि एनडीए सरकार में शक्षिा व्यवस्था खराब हुई। कानून व्यवस्था बिगड़ी। घूसखोरी बढ़ी। यह सरकार अम्बानी-अडानी की है, गरीबों की नहीं। कांग्रेस की सरकार आई तो सबको समान अधिकार मिलेगा। इस मौके पर कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में हस्मतुल्लाह अंसारी, जयप्रकाश रजक, प्रदीप बसेदार, परमेश्वरी सिंह यादव, शमीम अंसारी, देवनारायण मेरता, अमरेंद्र कुमार, सुरतलाल यादव सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।