कटैया पावर ग्रिड कोशी मुख्य केनाल से अररिया जाने वाली सड़क जर्जर
कटैया पावर ग्रीड से अररिया सीमा को जोड़ने वाली 22 किमी लंबी सड़क जर्जर हो गई है। इसमें जगह-जगह गड्ढे हैं और पानी भरा रहता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत की मांग की...

जर्जर सड़क से आवागमन करने से परहेज करने लगे हैं लोग कटैया पावर ग्रीड से अररिया सीमा को जोड़ने वाली सड़क का हाल 22 किमी लंबी सड़क का साल 2022 में किया गया था निर्माण सड़क में जगह-जगह बन गए हैं गड्ढे, आवागमन में परेशानी बलुआ बाजार। वीरपुर अनुमंडल में कटैया पावर ग्रीड से 22 आरडी कोसी नहर मुख्य केनाल से अररिया सीमा तक जाने वाली सड़क जर्जर हो गई है। इसकेकारण वाहन चालक कभी भी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। बताया जाता है कि 22 किमी लंबी इस सड़क का निर्माण आरईओ विभाग की ओर से वर्ष 2022 में ही किया गया था।
यह सड़क मुख्य रूप से सुपौल व अररिया सीमा के बीच से गुजरती है। सड़क के दोनों ओर घनी आबादी बसी हुई है। इस मार्ग से लोग फारबिसगंज, बथनाहा, जोगबनी सहित अन्य जगहों की आवाजाही करते हैं। यातायात के लिए समय की बचत को देखते हुए वाहन चालक व आमलोग का सफर भी इस मार्ग से हुआ करता है, लेकिन सड़क की जर्जर स्थिति को देखते हुए वाहन चालक सहित आमलोगों की परेशानी काफी बढ़ गयी है। ग्रामीण अर्जुन मेहता, आलोक आनंद, पंसस कृत्यानंद मंडल, वार्ड सदस्य अजय मंडल, अनिल मंडल, रंजीत मेहता, भोला मेहता, मनोज मंडल, संजय मेहता, सरोज मेहता, नुनु मंडल, सुनील मेहता आदि ने बताया कि सड़क की स्थिति जर्जर हो गयी है। सड़क में जगह-जगह गड्डे बन गए हैं। इसमें सप्ताह भर पानी जमा रहता है। इससे सफर करने वाले वाहन चालक सहित राहगीरों में अक्सर दुघटना की संभावना बनी रहती हैं। ग्रामीणों ने जल्द संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा हो सके। उधर, ग्रामीण कार्य विभाग वीरपुर के कार्यपालक अभियंता सुमन कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।