rrb ntpc admit card 2025 out exam date railway jobs how to download on rrbapply gov in RRB NTPC एडमिट कार्ड 2025 जारी, ग्रेजुएट लेवल वाले rrbapply.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़rrb ntpc admit card 2025 out exam date railway jobs how to download on rrbapply gov in

RRB NTPC एडमिट कार्ड 2025 जारी, ग्रेजुएट लेवल वाले rrbapply.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

रेलवे भर्ती बोर्ड ने NTPC ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस बार आरआरबी ने 8113 पदों पर भर्तियां घोषित की थी।

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 19 June 2025 04:15 PM
share Share
Follow Us on
RRB NTPC एडमिट कार्ड 2025 जारी, ग्रेजुएट लेवल वाले rrbapply.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

रेलवे की सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपना आरआरबी एनटीपीसी हॉल टिकट 2025 आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

इस बार रेलवे ने ग्रेजुएट लेवल के पदों पर भर्ती के लिए कुल 8113 रिक्तियां घोषित की हैं, जिनमें चीफ कमर्शियल-कम-टिकट सुपरवाइजर, स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट-कम-टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट जैसे पद शामिल हैं। ये नियुक्तियां देशभर के विभिन्न जोनल रेलवे और प्रोडक्शन यूनिट्स में की जाएंगी।

ऐसे डाउनलोड करें अपना RRB NTPC एडमिट कार्ड:

  1. आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर RRB NTPC Admit Card/Hall Ticket 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  4. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
  6. परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र अवश्य ले जाएं।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।