Arjun Kapoor Touches Salim Khan Feet after breakup with malaika arora Abhishek Bachchan Hugs Him अर्जुन कपूर ने सलीम खान के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, अभिषेक बच्चन ने सलमान खान के पिता को लगाया गले, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडArjun Kapoor Touches Salim Khan Feet after breakup with malaika arora Abhishek Bachchan Hugs Him

अर्जुन कपूर ने सलीम खान के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, अभिषेक बच्चन ने सलमान खान के पिता को लगाया गले

  • दो वीडियोज वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय के एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान के पिता सलीम खान को गले लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे में मलाइका अरोड़ा के एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर, सलीम खान का आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं।

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तानFri, 21 March 2025 07:02 AM
share Share
Follow Us on
अर्जुन कपूर ने सलीम खान के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, अभिषेक बच्चन ने सलमान खान के पिता को लगाया गले

बॉलीवुड के दिग्गज लेखक सलीम खान को विशेष सम्मान से नवाजा गया। इस मौके पर अवॉर्ड शो में मौजूद हर शख्स ने खड़े होकर सलीम खान को सम्मान दिया और उनके लिए तालियां बजाईं। तालियों की गूंज सुनकर सलीम खान भावुक हो गए। अवॉर्ड शो की मेजबानी कर रहे अर्जुन कपूर ने सलीम खान के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया। वहीं अभिषेक बच्चन ने सलीम खान को गले लगाया।

सलीम खान और अर्जुन कपूर का रिश्ता

न्यूज18 शोशा रील अवॉर्ड्स में अर्जुन कपूर का सलीम खान के पैर छुना इसलिए बड़ी बात है क्योंकि जब अर्जुन ने मलाइका को डेट करना शुरू किया था तब खान परिवार के साथ उनके रिश्ते कथित तौर पर बिगड़ गए थे। पहले अर्जुन कपूर का सलीम खान और उनके परिवार, खासकर सलमान खान के साथ बहुत करीबी रिश्ता था। सलमान खान ने ही अर्जुन को उनके शुरुआती दिनों में गाइड किया था। हालांकि, जब सलीम खान के बेटे और सलमान खान के भाई अरबाज खान का तलाक हुआ है और अर्जुन ने मलाइका को डेट करना शुरू किया तब खान परिवार ने खुद को उनसे दूर कर लिया।

अर्जुन कपूर ने क्या कहा?

अर्जुन कपूर ने कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा, “मैं सलीम साहब का बहुत सम्मान करता हूं। वे हमारे सिनेमा के असली हीरो हैं। उनकी कहानियों ने भारतीय फिल्मों को नई दिशा दी है। उनके पैर छूना मेरे लिए गर्व की बात है। वे हमारे लिए प्रेरणा हैं।”

क्यों मिला सलीम खान को ये सम्मान?

सलीम खान बॉलीवुड के वो दिग्गज लेखक हैं, जिन्होंने जावेद अख्तर के साथ मिलकर 'सलीम-जावेद' की जोड़ी बनाई थी। इस जोड़ी ने 'शोले', 'दीवार', 'जंजीर' जैसी कालजयी फिल्में लिखकर बॉलीवुड का चेहरा बदल दिया था। 1970 के दशक में उनकी लेखनी ने भारतीय सिनेमा में क्रांतिकारी परिवर्तन किए और 'एंग्री यंग मैन' की छवि गढ़ी, जिसे अमिताभ बच्चन ने अपने अभिनय से अमर कर दिया।

इन्हें मिला बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का अवॉर्ड

न्यूज18 शोशा रील अवॉर्ड्स में इस साल कई कैटेगरीज में पुरस्कार दिए गए। करण जौहर को ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर (पॉपुलर चॉइस) का पुरस्कार मिला, जबकि आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा को क्रमशः ‘द नाइट मैनेजर’ और ‘दहाड़’ के लिए ओटीटी कैटेगरी में बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें