Housefull 5 Box Office Collection Day 13 Akshay Kumar Abhishek Bachchan Riteish Deshmukh Movie Wednesday Earning Housefull 5 Box Office Day 13 : सिमटने लगी 'हाउसफुल 5' की कमाई, 13वें दिन कमाए इतने करोड़, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडHousefull 5 Box Office Collection Day 13 Akshay Kumar Abhishek Bachchan Riteish Deshmukh Movie Wednesday Earning

Housefull 5 Box Office Day 13 : सिमटने लगी 'हाउसफुल 5' की कमाई, 13वें दिन कमाए इतने करोड़

'हाउसफुल 5' के बॉक्स ऑफिस ग्राफ पर नजर डाले तो इसमें काफी अप एंड डाउन देखने को मिला है। 'हाउसफुल 5' ने ओपनिंग डे पर 24 करोड़ रुपए से खाता खोला। ऐसे में अब इसके बुधवार के कलेक्शन आ चुके है।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानThu, 19 June 2025 06:21 AM
share Share
Follow Us on
Housefull 5 Box Office Day 13 : सिमटने लगी 'हाउसफुल 5' की कमाई, 13वें दिन कमाए इतने करोड़

Housefull 5 Box Office Collection Day 13 : हाउसफुल फ्रेंचाइजी की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'हाउसफुल 5' को ने एक बार फिर से धमाल मचा दिया। मल्टीस्टारर ये फिल्म दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस मूवी ने 6 जनू को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। 'हाउसफुल 5' में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख जैसे सितारे लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को क्रिटिक्स के भी अच्छे रिव्यू मिले हैं। आज फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं। ऐसे में अब 'हाउसफुल 5' के बुधवार के दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना कमा लिया?

'हाउसफुल 5' ने अब तक कमाए इतने करोड़

'हाउसफुल 5' में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन के अलावा संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, चित्रांगदा सिंह,डीनो मोरिया और नरगिस फाखरी जैसे कलाकार हैं। फिल्म के बॉक्स ऑफिस ग्राफ पर नजर डाले तो इसमें काफी अप एंड डाउन देखने को मिला है। ये फिल्म वीकेंड ही नहीं, बल्कि वीकडेज में भी करोड़ों कमा रही है। 'हाउसफुल 5' ने ओपनिंग डे पर 24 करोड़ रुपए से खाता खोला। ऐसे में अब इसके बुधवार के कलेक्शन आ चुके है। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'हाउसफुल 5' ने 13वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ऐसे में अब इसका टोटल कलेक्शन 165.25 करोड़ रुपये हो चुका है। उम्मीद है कि अभी इसका कलेक्शन और भी बढ़ेगा।

डे वाइज देखें 'हाउसफुल 5' का कलेक्शन

डे 1- 24 करोड़

डे 2- 31 करोड़

डे 3- 32 करोड़

डे 4- 13 करोड़

डे 5- 11.25 करोड़

डे 6- 8.5 करोड़

डे 7- 7 करोड़

डे 8- 6 करोड़

डे 9- 9.5 करोड़

डे 10- 11.5 करोड़

डे 11- 3.75 करोड़

डे 12- 4.25 करोड़

डे 13- 3.00 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)

टोटल कलेक्शन- 127.00 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।