Housefull 5 Box Office Day 7: 'हाउसफुल 5' ने एक हफ्ते में छापे इतने करोड़, गुरुवार को भी किया शानदार कलेक्शन
'हाउसफुल 5' को क्रिटिक्स के भी अच्छे रिव्यू मिले हैं। आज फिल्म को रिलीज हुए सात दिन हो गए हैं। ऐसे में अब 'हाउसफुल 5' के गुरुवार के दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना कमा लिया?

Housefull 5 Box Office Collection Day 7: हाउसफुल फ्रेंचाइजी की कॉमेडी-ड्रामा 'हाउसफुल 5' को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। मल्टीस्टारर 'हाउसफुल 5' ने 6 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में स्टार्स की एक्टिंग ही नहीं, बल्कि इसकी कहानी ने एक फिर से दर्शकों का दिल जीता है। इस फिल्म को क्रिटिक्स के भी अच्छे रिव्यू मिले हैं। आज फिल्म को रिलीज हुए सात दिन हो गए हैं। ऐसे में अब 'हाउसफुल 5' के गुरुवार के दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना कमा लिया?
'हाउसफुल 5' ने सात दिनों में कमाए इतने करोड़
'हाउसफुल 5' में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन के अलावा संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, चित्रांगदा सिंह,डीनो मोरिया और नरगिस फाखरी जैसे कलाकार हैं। वीकेंड ही नहीं, बल्कि 'हाउसफुल 5' वीकडेज में शानदार कमाई कर रही है। 'हाउसफुल 5' ने ओपनिंग डे पर 24 करोड़ रुपए से खाता खोला। ऐसे में अब इसके बुधवार के कलेक्शन आ चुके है। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'हाउसफुल 5' ने सातवें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ऐसे में अब इसका टोटल कलेक्शन 127.00 करोड़ रुपये हो चुका है। उम्मीद है कि आज इसका कलेक्शन और भी बढ़ेगा।
डे वाइज देखें 'हाउसफुल 5' का कलेक्शन
डे 1- 24 करोड़
डे 2- 31 करोड़
डे 3- 32 करोड़
डे 4- 13 करोड़
डे 5- 11.25 करोड़
डे 6- 8.5 करोड़
डे 7- 6.75 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)
टोटल कलेक्शन- 127.00 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।