Portuguese groom danced on dhoom macha le song Hrithik roshan comment caught attention of people Video VIDEO: धूम मचा ले गाने पर पुर्तगाल के दूल्हे ने किया ऐसा डांस, रितिक रोशन भी हो गए इम्रेस, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडPortuguese groom danced on dhoom macha le song Hrithik roshan comment caught attention of people Video

VIDEO: धूम मचा ले गाने पर पुर्तगाल के दूल्हे ने किया ऐसा डांस, रितिक रोशन भी हो गए इम्रेस

पुर्तगाल के एक दूल्हे ने अपनी दुलहन को इम्प्रेस करने के लिए धूम मचा ले गाने पर जोरदार डांस किया। यह वीडियो वायरल होकर रितिक रोशन तक पहुंचा और उन्होंने इसकी तारीफ की।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानTue, 10 June 2025 11:02 AM
share Share
Follow Us on
VIDEO: धूम मचा ले गाने पर पुर्तगाल के दूल्हे ने किया ऐसा डांस, रितिक रोशन भी हो गए इम्रेस

पुर्तगाल के एक दूल्हे ने रितिक रोशन के गाने पर ऐसा डांस किया कि वीडियो छा गया। क्लिप रितिक रोशन तक पहुंचीं और उन्होंने भी इसकी तारीफ की है। लड़का धूम 2 के धूम मचाले गाने पर डांस कर रहा है। साथ में दोस्त भी हैं। उसने रितिक के स्टेप्स कॉपी करके दुलहन को इम्प्रेस करने की कोशिश की है। वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

रितिक भी हो गए इम्प्रेस

रितिक रोशन ग्लोबल स्टार हैं, इसमें कोई शक नहीं। पुर्तगाल से एक शादी का प्यारा वीडियो सामने आया है। इसमें दूल्हा ब्लैक पैंट्स और व्हाइट वेस्ट पहने है। उसने धूम मचाले गाने पर रितिक के स्टेप्स कॉपी किए हैं। इंट्रेस्टिंग बात है कि इस वीडियो पर रितिक रोशन का भी कमेंट है। उन्होंने लिट इमोजी बनाकर लिखा है, बहुत अच्छा लगा। इस पर कई सारे कमेंट्स है। एक ने लिखा है, ओह माई गॉड, यह हर भारतीय लड़की के लिए सपना सच होने जैसा है। एक ने लिखा है, मुझे बहुत अच्छा लगा कि उस लड़की के लिए ये सीखा। एक ने कमेंट किया है, दुलहन के लिए उसके दिल में जो प्यार है उसे महसूस किया जा सकता है। एक ने लिखा है, भारत सरकार को इसे आधार कार्ड दे देना चाहिए।

ब्लॉकबस्टर थी धूम 2

रितिक रोशन स्टारर धूम 2 फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ ऐश्वर्या राय थीं। धूम मचाले गाने को श्यामक डावर ने कोरियोग्राफ किया था। फिल्म ब्लॉक बस्टर हिट थी। इसके गाने लोगों को काफी पसंद आए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।