ramayan fame dipika chikhalia tells she was rejected for mandikini role in ram teri ganga maili was shocked to see film राम तेरी गंगा मैली में मंदाकिनी वाला रोल करना चाहती थीं ‘सीता’ दीपिका चिखलिया, बताया राज कपूर ने क्यों किया रिजेक्ट, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडramayan fame dipika chikhalia tells she was rejected for mandikini role in ram teri ganga maili was shocked to see film

राम तेरी गंगा मैली में मंदाकिनी वाला रोल करना चाहती थीं ‘सीता’ दीपिका चिखलिया, बताया राज कपूर ने क्यों किया रिजेक्ट

  • दीपिका चिखलिया को छोटे रोल्स मिल रहे थे तो वह राज कपूर के पास रोल मांगने पहुंची थीं। उस वक्त राम तेरी गंगा मैली का ऑडिशन चल रहा था। उम्र की वजह से दीपिका को नहीं लिया गया। बाद में फिल्म देखी तो शॉक्ड थीं।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानMon, 27 May 2024 01:59 PM
share Share
Follow Us on
राम तेरी गंगा मैली में मंदाकिनी वाला रोल करना चाहती थीं ‘सीता’ दीपिका चिखलिया, बताया राज कपूर ने क्यों किया रिजेक्ट

दीपिका चिखलिया रामायण में सीता का रोल करके लोगों के दिलों में जगह बना चुकी हैं। वह आज भी कहीं जाती हैं तो लोग श्रद्धा से सिर झुकाते हैं। एक रीसेंट इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने इंट्रेस्टिंग राज खोला। उन्होंने बताया कि वह राज कपूर की फिल्म राम तेरी गंगा मैली में लीड रोल करना चाहती थीं। दीपिका को यह रोल उनकी उम्र की वजह से नहीं मिल सका। दीपिका को पहले इस बात का बुरा लगा था हालांकि फिल्म देखने के बाद उन्होंने इसे ईश्वर की कृपा समझा।

मिल रहे थे छोटे रोल

दीपिका चिखलिया टीवी इंडस्ट्री का जानामाना चेहरा हैं। हालांकि वह बॉलीवुड में हिरोइन बनना चाहती थीं। दैनिक भास्कर से बातचीत मतें उन्होंने बताया, उस वक्त मैं छोटे-मोटे सपोर्टिंग रोल कर रही थी। छोटी फिल्मों में हिरोइन थी पर खुश नहीं थी। मुझे लगा कि इंडस्ट्री छोड़ देनी ताहिए। राज कपूर की बेटी रीमा के बेस्ट फ्रेंड के पिता मेरे पिता के दोस्त थे। उन्होंने मुझे बताया कि राज कपूर को नए चेहरे की तलाश है।

फिल्म देखकर उड़े तोते

दीपिका ने बताया, मैं राज कपूर से मिलने गई। उन्होंने मेरी एज पूछी, मैं तब 17 साल की थी। उन्होंने कहा, 'तुम बहुत छोटी हो'। फिल्म रिलीज होने के बाद मैं अपनी मां के साथ देखने गई। फिल्म देखकर दंग रह गई। मुझे लगा कि अच्छा हुआ वो मामला आगे नहीं बढ़ा, वर्ना मैं मना कैसे करती। अगर मैंने राम तेरी गंगा मैली कर ली होती तो मैं कभी रामायण की सीता न बन पाती।

फिल्म पर हुई थी कॉन्ट्रोवर्सी

बता दें कि राम तेरी गंगा मैली में मंदाकिनी ने काफी बोल्ड सीन्स दिए हैं। एक गाने में उन्होंने सफेद पारदर्शी साड़ी पहनकर झरने में नहाया है। मूवी में उनका ब्रेस्ट फीडिंग सीन भी है। फिल्म रिलीज होने के बाद काफी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।