Sikandar Box Office Collection Day 13 Salman Khan Rashmika Mandanna Movie Friday Earning Sunny Deol Jaat Sikandar Box Office Day 13: खत्म हुआ 'सिकंदर' का गेम, लाखों में पहुंची कमाई, जानें टोटल, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSikandar Box Office Collection Day 13 Salman Khan Rashmika Mandanna Movie Friday Earning Sunny Deol Jaat

Sikandar Box Office Day 13: खत्म हुआ 'सिकंदर' का गेम, लाखों में पहुंची कमाई, जानें टोटल

  • 'सिकंदर' की कमाई की बात करें तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पा रही है। वहीं, बीते रोज यानी 10 अप्रैल को सनी देओल की फिल्म 'जाट' रिलीज हो गई है। ऐसे में अब सलमान के लिए बॉक्स ऑफिस पर मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई हैं।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानSat, 12 April 2025 05:29 AM
share Share
Follow Us on
Sikandar Box Office Day 13: खत्म हुआ 'सिकंदर' का गेम, लाखों में पहुंची कमाई, जानें टोटल

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' ईद के मौके पर यानी 30 मार्च को थिएटर्स में रिलीज हुई है। 'सिकंदर' को एआर मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया है। मूवी में सलमान के अपोजिट साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। इस एक्शन ड्रामा फिल्म को रिलीज हुए आज 13 दिन हो गए हैं। सलमान की 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर उतना कमाल नहीं दिखा पा रही है, जितना उम्मीद की गई थी। इसी बीच अब 'सिकंदर' के 13वें दिनों के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं गुरुवार को कितना कलेक्शन किया।

खत्म हुआ 'सिकंदर' का खेल

'सिकंदर' के लिए पहले ही कमाई कर पाना मुश्किल हो रहा था, वहीं, अब बॉक्स ऑफिस पर इसका सनी देओल की फिल्म 'जाट' से सीधा सामना है। ऐसे में अब सलमान खान के लिए मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। दोनों के बीच कमाई को लेकर तगड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। 'सिकंदर' में सलमान और रश्मिका के अलावा प्रतीक बब्बर, सत्यराज और शरमन जोशी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। 'सिकंदर' ने ओपनिंग डे पर 26 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, अब सिकंदर के शुक्रवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'सिकंदर' ने 13वें दिन खबर लिखने तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 0.35 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में अब इसका टोटल कलेक्शन 108.15 करोड़ रुपये हो चुका है। उम्मीद है कि फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

डे वाइज देखें 'सिकंदर' का कलेक्शन

डे 1- 26 करोड़

डे 2- 29 करोड़

डे 3- 19.5 करोड़

डे 4- 9.75 करोड़

डे 5- 6 करोड़

डे 6- 3.5 करोड़

डे 7- 4 करोड़

डे 8- 4.75 करोड़

डे 9- 1.75 करोड़

डे 10- 1.5 करोड़

डे 11- 1.35 करोड़

डे 12- 0.7 लाख

डे 13- 0.35 लाख (अर्ली रिपोर्ट)

टोटल कलेक्शन- 108.15 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।