suniel shetty shares a post about his granddaughter, says nothing matters सुनील शेट्टी ने बताया नातिन को पहली बार गोद में उठाने का अनुभव, कहा-इसके आगे कुछ मायने नहीं रखता, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडsuniel shetty shares a post about his granddaughter, says nothing matters

सुनील शेट्टी ने बताया नातिन को पहली बार गोद में उठाने का अनुभव, कहा-इसके आगे कुछ मायने नहीं रखता

  • बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने हाल में अपने नाना बनने की खुशी के बारे में बात की। एक्टर ने लिखा कि जब उन्होंने अपनी नातिन को पहली बात गोद में उठाया था वो खुशी उन्हें दुनिया की किसी चीज में नहीं मिल सकती।

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तानMon, 14 April 2025 08:00 AM
share Share
Follow Us on
सुनील शेट्टी ने बताया नातिन को पहली बार गोद में उठाने का अनुभव, कहा-इसके आगे कुछ मायने नहीं रखता

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी हाल में नाना बने हैं। बेटी अथिया और क्रिकेटर दामाद केएल राहुल के घर बेटी का जन्म हुआ है। अब एक्टर ने पहली बार एक पोस्ट के जरिए नाना बनने की खुशी के बारे में बात की है। एक्टर ने नातिन को पहली बार गोद में लेने का अपना अनुभव भी फैंस के साथ शेयर किया है। साथ ही उन्होंने अपने बचपन के बारे में बात की। सुनील ने अपना ये पोस्ट LinkedIn पर शेयर किया है जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं।

सुनील शेट्टी ने पोस्ट शेयर करते हुए नाना बनने की खुशी को दुनिया में सबसे खास बताया। उनकी फिल्मों और बिजनेस से मिलने वाली खुशियों से भी बहुत उपर। इस फीलिंग को एक्टर शब्दों में बयां नहीं कर पाए। उन्होंने लिखा है, "यह मजेदार है कि जीवन कैसे काम करता है। आप सालों उन चीजों के पीछे भागते हैं जो आपको लगता है कि आपको खुश कर सकती हैं। सही किरदार, सही डील, बड़ा ऑफिस, ज्यादा पैसा, सही कमबैक, पॉपुलैरिटी और सब कुछ। लेकिन आप जानते हैं कि मैंने क्या सीखा है? वह असली खुशी जो सबसे साधारण चीजों से मिलती है।"

सुनील शेट्टी ने आगे अपनी नातिन को पहली बार गोद में उठाने और उस एहसास के बारे में बात करते हुए कहा,"हाल ही में नाना बना हूं - ये एक ऐसी फीलिंग है जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। यह एक ऐसी खुशी है जो दुनिया की किसी भी चीज से प्योर और अछूती है। मैंने दशकों सिर्फ बिजनेस बनाने और चलाने, फिल्में बनाने, कुछ सार्थक बनाने की कोशिश में बिताए हैं। और मुझे इस पर गर्व है। लेकिन जब मैं अपनी नातिन को गोद में लेता हूं, तो इनमें से कोई भी बात मायने नहीं रखती। जब आप जीवन में उस बिंदु पर पहुंच जाते हैं जहां आपको एहसास होता है कि असल में क्या मायने रखता है, तो अधिक पाने की दौड़ फीकी पड़ जाती है।" बता दें, हाल में अथिया ने बेटी को जन्म दिया है जिसके बाद से परिवार में खुशियों का माहौल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।