'मैं उसकी तरह पीता नहीं हूं', अनुराग कश्यप संग हुई तुलना पर बोले विवेक अग्निहोत्री
डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने उन लोगों को जवाब दिया है जो उनकी तुलना अनुराग कश्यप से कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वो अनुराग कश्यप की तरह पीते नहीं है। साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे उनकी फिल्में अनुराग की फिल्मों से अलग होती हैं।

द ताशकंद फाइल्स, द कश्मीर फाइल्स वाले डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की एक और फिल्म आनेवाली है। विवेक की आनेवाली फिल्म का नाम है द बंगाल फाइल्स। इस फिल्म को लेकर विवेक के फैंस काफी उत्साहित है। अब विवेक ने एक इंटरव्यू में कहा अपनी फिल्मों को लेकर बात की है। साथ ही, उन्होंने उन लोगों को भी जवाब दिया जो उनकी तुलना अनुराग कश्यप से करते हैं।
अनुराग कश्यप के बारे में क्या बोले विवेक अग्निहोत्री
शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में में विवेक से कहा गया कि कई लोग उन्हें राइट विंग का अनुराग कश्यप समझते हैं। इसके जवाब में विवेक ने कहा, “मैं उसकी तरह पीता नहीं हूं। लोग जो अनुराग को पसंद करते हैं, उसकी फिल्में देखते हैं उनका ध्यान सिर्फ़ इस देश की कमियों पर होता है। मैं इस देश की महानता पर ध्यान देता हूं।”
फिल्मों के बारे में क्या कहा
अपनी फिल्मों के बारे में बात करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने कहा, "वो मेरी च्वाइस है, द ट्रिलॉजी (द कश्मीर फाइल्स, द ताशकंद फाइल्स द बंगाल फाइल्स (अभी रिलीज नहीं हुई है), और मैंने साल 2010 में ये फिल्में बनाने का निर्णय लिया था। गुजरात दंगों पर कई डॉक्यूमेंट्रीज बनीं। लोग उसके बारे में पहले से बात कर चुके थे, और उसमें नया दिखाने जैसा कुछ भी नहीं है।"
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स 5 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म में दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और स्वस्ता चैटर्जी जैसे कलाकार नजर आएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।