zeenat aman shares satyam shivam kissing with Shashi Kapoor clip tells she had crush on him सत्यम शिवम सुंदर का वो किस जिस पर मचा था बवाल, जीनत ने वीडियो पोस्ट कर लिखा- जवानी के जोश में…, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडzeenat aman shares satyam shivam kissing with Shashi Kapoor clip tells she had crush on him

सत्यम शिवम सुंदर का वो किस जिस पर मचा था बवाल, जीनत ने वीडियो पोस्ट कर लिखा- जवानी के जोश में…

जीनत अमान ने सत्यम शिवम सुंदरम फिल्म की वो कॉन्ट्रोवर्शियल क्लिप शेयर की है जिसमें वह और शशि कपूर किस करते हैं। जीनत ने बताया कि आज भी वह यह वीडियो शेयर करके एक्साइटेड हैं।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानThu, 19 June 2025 02:00 PM
share Share
Follow Us on
सत्यम शिवम सुंदर का वो किस जिस पर मचा था बवाल, जीनत ने वीडियो पोस्ट कर लिखा- जवानी के जोश में…

जीनत अमान अपने इंस्टा अकाउंट पर दर्शकों से गुजरे वक्त से जुड़े कई मजेदार किस्से साझा करती रहती हैं। सत्यम शिवम सुंदरम के बारे में वह कई बार लिख चुकी हैं। अब उन्होंने शशि कपूर के साथ उस किस का किस्सा लिखा है जिसके बाद काफी बवाल हुआ था। जीनत ने बताया कि स्कूल टाइम से ही उन्हें शशि कपूर पर क्रश था। वह और उनकी सहेलियां शशि की झलक पाने के लिए बेताब रहती थीं।

हर लड़की की फैंटेसी थे शशि

जीनत अमान लिखती हैं, अपनी चमकती आंखों और हैंडसम फीचर्स वाले शशि कपूर हर इंडियन स्कूलगर्ल की फैंटेसी थे, जिनमें मैं भी शामिल थी। जब मैंने उन्हें पहली बार देखा, तब मैं बोर्डिंग स्कूल में थी। वे शेक्सपियरना थिएटर कंपनी के सदस्यों (जिसमें उनकी होने वाली वाइफ जेनिफर भी शामिल थीं) के साथ शेक्सपियर परफॉर्म करने के लिए पंचगनी आए थे! और हे भगवान, उन्होंने लड़कियों को मोहित कर दिया था।

घरवालों से वॉक का बहाना

मेरी किस्मत अच्छी थी, शशि साउथ बॉम्बे में रहते थे और मेरे घर से ज्यादा दूर नहीं थे। अब पड़ोसी बात करते और जल्द ही यह बात फैल गई कि उन्हें (शशि कपूर) को शाम 6 बजे ईवनिंग वॉक करने की आदत है। मेरी सहेलियां और मैं, जवानी के जोश में, पूरी सर्दियों की छुट्टियां अपने माता-पिता को समझाने में बिता देते थे कि हमें ताजी हवा की जरूरत है और हमारे अच्छी हेल्थ के लिए सूरज ढलने की सैर जरूरी है। बेशक, हम उमम्मीद करते थे कि शॉर्ट्स में उनकी झलक मिल जाए।

चार्मिंग थे शशि

जब करियर की वजह से मेरी और शशि की राहें मिलीं तो मुझे समझ आया कि वह बुद्धिमान, चार्मिंग और हंसी मजाक करने वाले इंसान हैं। हमने रोटी, कपड़ा और मकान, चोरी मेरा काम और वकील बाबू जैसी कई यादगार फिल्मों में साथ काम किया।

सत्यम, शिवम, सुंदरम का किस

जानती हूं कि 'सत्यम शिवम सुंदरम' के बारे में पहले ही काफी कुछ कवर कर चुकी हूं लेकिन मैंने दो वजहों से इस क्लिप को आपके साथ शेयर करने का मन बनाया। सबसे पहले यह मेरे करियर का एक बड़ा पल था। यह मेरा पहला ऑनस्क्रीन किस था हालांकि उस समय इससे हंगामा मच गया था लेकिन वास्तव में यह एकदम पवित्र था। इसे शूट करते समय मुझे एक पल भी असहजता महसूस नहीं हुई। दूसरा क्योंकि स्कूलगर्ल जीनत इस यह पोस्ट करने की हिम्मत पर एक्साइटेड है कि स्कूल क्रश सेल्युलाइड पर साकार हो सकता है। वह (शशि) एक गर्मजोश और अद्भुत इंसान थे और पृथ्वी थिएटर के रूप में अपने पड़ोस में उनकी विरासत को जीवित और फलते-फूलते देखना वाकई खास है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।