'क्या अल्लाह ने…', पहलगाम हमले के बाद करण ने पढ़ी इमोशनल कविता, लोगों ने क्यों कहा डिलीट कर दो
बिग बॉस जीतने वाले करणवीर मेहरा ने अपने एक्स हैंडल पर पहलगाम हमले के बाद एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में करणवीर मेहरा एक इमोशनल कविता पढ़ते नजर आ रहे हैं।

बिग बॉस 18 के विनर करणवीर मेहरा ने अपने एक्स हैंडल पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में करणवीर मेहरा एक कविता पढ़ते नजर आ रहे हैं। करणवीर मेहरा का ये वीडियो पहलगाम आतंकी हमले के बाद आ गया है। करणवीर मेहरा के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोगों ने करणवीर मेहरा को वीडियो डिलीट करने की सलाह दी है। उनके फैंस का कहना है कि लोगों को उनकी बात समझ नहीं आएगी, लोग उन्हें ट्रोल करेंगे।
करणवीर मेहरा का इमोशनल पोस्ट
करणवीर जो कविता पढ़ रहे हैं वो कुछ इस तरह है- "बांट दिया इस धरती को,क्या चांद सितारों का होगा? नदियों को कुछ नाम दिए, बहती धारों का क्या होगा? शिव की गंगा भी पानी है,आबे जमजम भी पानी, पंडित भी पिए, मौला भी पिए। तो पानी का मज़हब क्या होगा? एक है सूरज, चांद है एक, एक हवा में सांस है सबकी, तो पूछो इन फिरकापरस्तों से क्या हवा भी नई चलाओगे? नस्लों का जो करे बंटवारा, रहबर वो कौम का ढोंगी है, सवाल तो बस एक ही है, क्या अल्लाह ने मंदिर तोड़ा था या राम ने मस्जिद तोड़ी है? बांट दिया इस धरती को, कोई हिंदू है, कोई मुसलमान, कोई सिख, कोई ईसाई, बस सबने इंसान ना होने की एक कसम खाई है।"
फैंस ने दी कविता डिलीट करने की सलाह
करणवीर मेहरा ने ये वीडियो पोस्ट करते हुए एक टूटे दिल का इमोजी बनाया है। करण की इस वीडियो पर उनके फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कई लोग उन्हें ये कविता को डिलीट करने की सलाह दे रहे हैं।
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
एक यूजर ने वीडियो पर पोस्ट करते हुए लिखा- डिलीट कर दो फालतू में नफरत मिलेगी। तुम्हारे जैसा लोग नहीं सोचेंगे, इनको बस एक कम्यूनिटी को नफरत देनी है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा- केवीएम नेशन कम से कम आप लोग करण को जज मत करिए क्योंकि हम जानते हैं कि वो क्या कहने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, एक यूजर ने करण के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए लिखा- कलमा याद कर ले, आतंकवादी सामने आए तो वही काम आएगा, ये दो रुपये की शायरी नहीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।