priyanka chahar chaudhari goes cosy with mistry man, this night club video goes viral अनजान शख्स के गले में हाथ डाल क्लब में डांस करती दिखीं प्रियंका चहर चौधरी, वीडियो वायरल, Tv Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीpriyanka chahar chaudhari goes cosy with mistry man, this night club video goes viral

अनजान शख्स के गले में हाथ डाल क्लब में डांस करती दिखीं प्रियंका चहर चौधरी, वीडियो वायरल

बिग बॉस 16 में नजर आई प्रियंका चहर चौधरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस को एक अनजान शख्स के साथ रोमांटिक होते देखा जा सकता है। अंकित गुप्ता के साथ ब्रेकअप के बाद प्रियंका इस शख्स के साथ रिलेशन में बताई जा रही हैं।

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तानTue, 13 May 2025 10:54 PM
share Share
Follow Us on
अनजान शख्स के गले में हाथ डाल क्लब में डांस करती  दिखीं प्रियंका चहर चौधरी, वीडियो वायरल

बिग बॉस 16 में नजर आई एक्ट्रेस प्रियंका चहर चौधरी लंबे समय बाद एक बार फिर से खबरों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस को एक मिस्ट्री मैन के साथ रोमांटिक होता देखा गया है। रेडिट पर प्रियंका का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक क्लब में एक अनजान शख्स के साथ कोजी होती दिख रही हैं। ये वीडियो अंकित गुप्ता से ब्रेकअप के ठीक बाद सामने आया है। रेडिट यूजर्स ने प्रियंका और शख्स की तस्वीरें भी शेयर की हैं।

मिस्ट्री मैन के साथ प्रियंका चहर चौधरी

प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता की जोड़ी को बिग बॉस 16 के दौरान पसंद किया गया था। शो के बाद कई तस्वीरों और वीडियो से इनके रिश्ते में होने की खबर सामने आई। लेकिन कुछ समय पहले इनके ब्रेकअप की खबर ने फैंस को निराश कर दिया। अंकित से ब्रेकअप के बाद प्रियंका का ये वीडियो वायरल हो रहा है। रिपोर्ट की मानें तो ये वीडियो इबिजा के नाइटक्लब की है। और एक्ट्रेस जिसके साथ रोमांटिक होती दिख रही हैं वो DJ Hershey हैं जिनका असली नाम हर्ष गरवाल है। रिपोर्ट के मुताबिक हर्ष के म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं और वेटरनरी प्रोफेशनल भी हैं। इस वायरल वीडियो में प्रियंका, हर्ष के साथ रोमांटिक अंदाज में डांस कर रही हैं।

यूजर्स ने किए सवाल

रेडिट पर वायरल इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स प्रियंका को धोखेबाज बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘अंकित भाई को धोखा इसी वजह से दिया गया है’, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इसलिए कभी रिलेशनशिप ऑफिसियल नहीं करते लोग’, एक यूजर ने लिखा, ‘ये पक्का नया बॉयफ्रेंड है,’वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘प्रियंका को जिम्मेदार मत ठहराओ, उसने कभी नहीं कहा वो अंकित को डेट कर रही है, ये बिग बॉस का गेम था।’ यूजर्स ने कमेंट में ये भी बताया है कि प्रियंका बिग बॉस में आने से पहले इस शख्स को डेट कर रही थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।