WhatsApp ने कराई यूजर्स की मौज, अब आएगा स्टेटस अपडेट करने का असली मजा, गजब फीचर
वॉट्सऐप फॉर iOS के लिए नया फीचर आया है। यह फीचर यूजर्स को स्टेटस अपडेट्स में स्टिकर फोटो लगाने की सुविधा देता है। इस फीचर की मदद से यूजर अपने स्टेटस अपडेट्स को कस्टमाइज कर सकते हैं। आइए जानते हैं डीटेल।

वॉट्सऐप इस साल की शुरुआत से ही नए-नए अपडेट रोलआउट कर रहा है। इसी कड़ी में अब कंपनी स्टेटस अपडेट्स के लिए एक तगड़ा फीचर लेकर आई है। इस फीचर को पिछले महीने वॉट्सऐप बीटा फॉर ऐंड्रॉयड 2.25.5.20 में देखा गया था। यह फीचर यूजर्स को स्टेटस अपडेट्स में स्टिकर फोटोज को ऐड करने की सुविधा देता है। अब यह फीचर आईफोन यूजर्स के लिए भी रोलआउट हो रहा है। WABetaInfo ने इस फीचर को वॉट्सऐप फॉर iOS 25.10.72 में देखा है।
ड्रॉइंग एडिटर स्क्रीन में एक नया कॉन्टेंट स्टिकर फीचर
WABetaInfo ने iOS के लिए आए इस नए फीचर के स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में आप देख सकते हैं कि यूजर्स को ड्रॉइंग एडिटर स्क्रीन में एक नया कॉन्टेंट स्टिकर फीचर दिया जा रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर अपने स्टेटस अपडेट्स में मेन फोटो और वीडियो के ऊपर अडिशनल फोटो ओवरले यानी ऐड करके उन्हें और क्रिएटिव बना सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार स्टेटस अपडेट्स में लगाए जाने वाले स्टिकर फोटोज के साइज और शेप को मॉडिफाइ भी किया जा सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
स्टिकर फोटो अपडेट्स के लिए चार प्रीडिफाइन्ड शेप
स्टेटस अपडेट्स में स्टिकर फोटो अपडेट्स लगाने के लिए कंपनी चार प्रीडिफाइन्ड शेप दे रही है। इनमें दो रेक्टैंगुलर (लैंडस्केप और पोर्ट्रेट) के साथ स्क्वेयर, सर्कल, हार्ट और स्टार शामिल हैं। शेप कस्टमाइजेशन के अलावा स्टिकर फोटोज को आप मूव भी कर सकते हैं। इससे यूजर को अपनी पसंद के अनुसार फ्रेम में स्टिकर फोटो को प्लेस करने की सुविधा मिलती है।
इस फ्लिक्सिबिलिटी के चलते यूजर्स को विजुअली अपीलिंग यानी सुंदर दिखने वाले स्टेटस अपडेट्स लगाने में मदद मिलती है। कुल मिलाकर कहा जाए, तो वॉट्सऐप आईओएस के लिए आया नया फीचर यूजर्स को एक पोस्ट में कई सारे मूमेंट्स को लेयर करके शेयर करने का ऑप्शन देता है। कंपनी इस फीचर को अभी वॉट्सऐप iOS के कुछ यूजर्स को दे रही है। आने वाले हफ्तों में यह सभी के लिए रोलआउट हो सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।