3 engineer friends started bathing in the river after a birthday party, 2 died by drowning झारखंड: खाना-पीना और जन्मदिन की पार्टी, नदी में नहाने लगे 3 इंजीनियर दोस्त, डूबने से 2 की मौत, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़3 engineer friends started bathing in the river after a birthday party, 2 died by drowning

झारखंड: खाना-पीना और जन्मदिन की पार्टी, नदी में नहाने लगे 3 इंजीनियर दोस्त, डूबने से 2 की मौत

रविवार सुबह दोनों के शव घटनास्थल के पास ही मिले। मृतकों में मानगो के शुभम कुमार और कदमा निवासी शशांक शामिल हैं। दोनों आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में छठे सेमेस्टर के छात्र थे।

Ratan Gupta हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 9 June 2025 02:03 PM
share Share
Follow Us on
झारखंड: खाना-पीना और जन्मदिन की पार्टी, नदी में नहाने लगे 3 इंजीनियर दोस्त, डूबने से 2 की मौत

बागबेड़ा के बड़ौदा घाट पर नहाने के दौरान डूबे दो दोस्तों के शव रविवार सुबह बरामद कर लिए गए। शनिवार की शाम हुई घटना के बाद से गोताखोरों की टीम तलाशी अभियान चला रही थी। रविवार सुबह दोनों के शव घटनास्थल के पास ही मिले। मृतकों में मानगो के शुभम कुमार और कदमा निवासी शशांक शामिल हैं। दोनों आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में छठे सेमेस्टर के छात्र थे।

जन्मदिन की पार्टी में नहाने गये थे तीनों दोस्त- घटना के बाद से ही परिजन नदी किनारे शव मिलने के इंतजार में थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुभम शनिवार सुबह 8 बजे से ही घर से निकला था। वहीं, शशांक अपने घर से दोपहर 12 बजे निकला था। दोपहर 3 बजे मां को फोन पर बताया कि वे लोग पार्थ का जन्मदिन मना रहे हैं।

खाना खुद बनाकर खाएंगे। शाम को डूबने की खबर मिली। पार्थ के जन्मदिन की पार्टी के बाद सभी नहाने उतरे और डूब गये। पार्थ को स्थानीय युवक ने बचाया था। देर शाम तक दोनों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई थी। हादसे के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। खुशियां मनाने गए बेटों की मौत की खबर ने घर भर में कोहराम मचा दिया है।