36th Martyrdom Day Celebrated in Nawadih for Jharkhand Movement Leader Yugal Kishore Mahto युगल किशोर महतो ने क्षेत्र में क्रांति लाकर जनता को जगाया था: बेबी, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro News36th Martyrdom Day Celebrated in Nawadih for Jharkhand Movement Leader Yugal Kishore Mahto

युगल किशोर महतो ने क्षेत्र में क्रांति लाकर जनता को जगाया था: बेबी

नवाडीह के बिरनी निवासी युगल किशोर महतो का 36वां शहादत दिवस झामुमो के बैनर तले मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बेबी देवी और अन्य ने श्रद्धांजलि अर्पित की। झामुमो ने गांव की 55 वर्षीय वृद्ध महिलाओं...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोThu, 12 June 2025 06:55 AM
share Share
Follow Us on
युगल किशोर महतो ने क्षेत्र में क्रांति लाकर जनता को जगाया था: बेबी

नावाडीह। प्रखंड के बिरनी निवासी सह झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारी युगल किशोर महतो का झामुमो के बैनर तले द्वारा बुधवार को मानपुर चौक पर 36वां शहादत दिवस मनाया गया। पूर्व मंत्री सह राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष बेबी देवी व प्रमुख पूनम देवी सहित अन्य ने प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। झामुमो पार्टी का ध्वज खड़ा कर शुरूआत की गई। जबकि झामुमो की ओर से पत्नी नीलमणि देवी सहित गांव के 55 वर्ष वृद्ध महिलाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता व संचालन बिरनी मुखिया देवेंद्र कुमार महतो ने किया। बेबी देवी ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद झारखंड अलग राज्य मिला जिसमें कई झारखंडी पुत्रों ने अपनी कुर्बानी दे दी, उनमें से नावाडीह के युगल किशोर महतो भी एक थे।

क्षेत्र में कांति लाकर जगाने का काम किया था तथा आंदोलन के क्रम में शहीद हो गए। शहीदों को झामुमो ने हमेशा सम्मान दिया है। वर्तमान डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो चुनाव से पहले बिना बुलाए कहीं जाकर आंसू बहाते थे और बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने की बात कह रहे थे लेकिन चुनाव जीतने के बाद नौकरी तो छोड़ दीजिए एक दिन भी शहीद के परिजन व नावाडीह की जनता की सुध तक नहीं लिया। डुमरी में तुष्टीकरण की राजनीति की जा रही है ऐसी पार्टी से सतर्क रहने की जरूरत है। कहा कि पार्टी शहीद का स्मृति भवन व प्रतिमा का नवनिर्माण कर अगले वर्ष से भव्य आयोजन करेगी। राजू महतो ने भी संदेश दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।