बिनोद बिहारी महतो पार्क के सौंदर्यीकरण पर चर्चा
झारखंड के दुगदा में बिनोद बिहारी महतो पार्क के सौंदर्यीकरण और पुस्तकालय निर्माण पर ग्रामीणों की बैठक हुई। पार्क में झाड़ियों की सफाई, फेंसिंग और पौधरोपण का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने बिनोद बाबू के...

दामोदा। झारखंड के पुरोधा बिनोद बिहारी महतो पार्क दुगदा का सौंदर्यीकरण करने एवं पार्क परिसर में बिनोद बिहारी महतो पुस्तकालय भवन निर्माण कराने को लेकर ग्रामीणों की बैठक दुगदा मिलन केंद्र के प्रांगण में की गई। निर्णय लिया गया कि बिनोद बिहारी महतो पार्क में काफी उग आई झाड़ियों की सफाई कराई जायेगी व परिसर की फेंसिंग कर पौधरोपण किया जाएगा। अध्यक्षता सीटू बरोरा एरिया सचिव धनंजय महतो ने एवं संचालन राजद जिला महासचिव ठाकुर प्रसाद महतो ने किया। मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव रौशन महतो, झामुमो चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष सुभाष चंद्र महतो, राजद के राज्य परिषद सदस्य बोढन यादव, जिला महासचिव ठाकुर प्रसाद महतो, पंचायत समिति सदस्य कुलदीप महतो, पूर्व मुखिया जगन्नाथ महतो, झारखंड क्लब दुगदा के अध्यक्ष बीरु महतो, बिनोद बाबू मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के दुगदा शाखा सचिव धनेश्वर महतो, झामुमो नेता नोमीलाल महतो, बिरसा महतो, बानेश्वर महतो, उमाशंकर महतो, कैलाश प्रसाद महतो, रंजीत महतो, दिनेश महतो, लक्ष्मण महतो, गुरुचरण महतो, रामकुमार यादव, खेमनारायण महतो व नरेश महतो समेत अन्य लोग थे।
वक्ताओं ने कहा कि बिनोद बाबू के द्वारा दिए गए नारे पढ़ो और अपने हक एवं अधिकार के लिए लड़ो को सार्थक बनाने के लिए उनके नाम पुस्तकालय व पार्क का निर्माण को गति प्रदान की जा रही है। अपील किया गया कि बिनोद बिहारी महतो पार्क एवं पुस्तकालय निर्माण में राजनीतिक एवं दलगत भावना से ऊपर उठकर एकजुट होकर अपनी अपनी सहभागिता निभाएं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।