Bermo Sikh Community Commemorates Martyrdom Day of Guru Arjan Dev सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव का मना शहीदी दिवस, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsBermo Sikh Community Commemorates Martyrdom Day of Guru Arjan Dev

सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव का मना शहीदी दिवस

बेरमो में सिख समाज ने शुक्रवार को अपने पांचवें गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस मनाया। फुसरो के गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। लंगर और प्रसाद का वितरण किया गया। गुरु...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोSat, 31 May 2025 05:19 AM
share Share
Follow Us on
सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव का मना शहीदी दिवस

बेरमो। शुक्रवार को बेरमो में सिख समाज ने अपने पांचवें गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस मनाया। फुसरो के करगली बाजार गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जहां समाज सहित अन्य समाज के लोग भी शामिल हुए। हलवा चना का प्रसाद के साथ ठंडा शरबत का वितरण किया गया जहां। लंगर का भी आयोजन किया गया। लाल सिंह ने बताया कि आज ही के दिन गुरु अर्जुन देव महाराज धर्म की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। इस दिन को हम लोग छबील दिवस के रूप में मनाते हैं। यहां पिछले 10 दिनों से लगातार सुखमणि साहब का पाठ किया जा रहा था जिसका समापन हुआ।

साथ ही गुरु अर्जन देव का सुमिरन किया गया। बताया कि अमृतसर में स्वर्ण मंदिर का नीव गुरु अर्जुन देव ने ही रखी थी। लैना सिंह, देवेंद्र सिंह, बबली सिंह, लवप्रीत सिंह, गर्मेश सिंह, अरुण अग्रवाल, पीयूष जॉनी, नेहा छाबड़ा, शीतल गुलाटी, गीता छाबड़ा, रोजी छाबड़ा, सिम्मी कक्कड़, निर्मल कक्कड़, आशा मल्होत्रा आदि शामिल थे। सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के सौजन्य से महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार के समीप चना, गुड़ और ठंडा मीठा शरबत का वितरण किया गया। जीएम रंजय सिंहा ने शुरुआत करते हुए कहा कि यह गुरु अर्जुन देव का बलिदान और सेवा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के लिए है। सीसीएल कोयला उत्पादन के साथ-साथ अपनी सामाजिक और पर्यावरणीय दायित्वों को भी निभाता है। यह कोयला मंत्रालय के मार्गदर्शन में व सतत संसाधन खपत के लिए विभिन्न प्रयास कर रहा है। क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सह कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह के नेतृत्व में यह संचालन किया गया। कार्मिक प्रबंधक अभिषेक सिंहा सहित यूनियन नेता आर उनेश, धीरज पाण्डेय, विनय सिंह, भीम महतो, विश्वनाथ रजवार, निर्मल नायक, अरुण कुमार, सिलचंद जी, अरविंद कुमार, उमाशंकर महतो, मानिक दिगार, कृपाल सिंह, मुकेश शर्मा, दीपक कुमार, जितेंद्र रंजन, गब्बर सिंह, शिवानी चक्रवर्ती, शीला कुमारी, रीता कुमारी, अनिता कुमारी आदि थे। संडे बाजार स्थित गुरुद्वारा में सुबह से दीवान सजाया गया। गुरू अर्जन देव की रचित वाणी सुखमणि साहब का पाठ हुआ। इसके पश्चात गुरु उपमा एवं शब्द गायन किया गया। शबद-कीर्तन समाप्ति के पश्चात जरीडीह अब्दुल हमीद चौक के समीप गुरुद्वारा कमेटी द्वारा राहगीरों को चना तथा हलवा का प्रसाद एवं ठंडा शरबत का वितरण किया गया। बेरमो गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह ने कहा कि देश, धर्म व मानवता की रक्षा के लिए गुरु अर्जुन देव शहीद हो गए थे। सचिव अमृतपाल सिंह, संडे बाजार कमेटी के इंद्रजीत सिंह, कमल सिंह, अमन सिंह, जसपाल सिंह, मनींद्र पाल सिंह, मोहन सिंह, हरपाल सिंह, पुनीत सिंह, अंशु सिंह, राजा सिंह, मोहन सिंह, निक्कू सिंह आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।